{"_id":"672086736d01f0e300024e4e","slug":"babu-died-due-to-collision-with-unknown-vehicle-in-raigarh-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: अज्ञात वाहन ने स्कूल में पदस्थ बाबू को मारी टक्कर, हादसे में बाबू की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: अज्ञात वाहन ने स्कूल में पदस्थ बाबू को मारी टक्कर, हादसे में बाबू की मौत
Tue, 29 Oct 2024 12:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:23 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में एक अज्ञात वाहन ने स्कूल में पदस्थ बाबू को टक्कर मार दी। हादसे में बाबू की मौत हो गई। उनके भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूल मे पदस्थ एक बाबू को टक्कर मार दी। इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट के बाद छाल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच मे ले लिया है।
विज्ञापन
छाल थाना में अनुदीपक लकडा ने तहरीर देते हुए बताया कि वह ग्राम हाटी के स्कूल में स्वाध्यायी शिक्षक हैं, उनका बड़े भाई आसमिन लकडा शासकीय उ.मा.वि. फगुरम जिला सक्ती में बाबू के पद पर कार्यरत था, जो ग्राम हाटी से रोजाना आना-जाना करते थे। अनुदीपक लकडा ने बताया कि सोमवार सुबह उनका बड़ा भाई ड्यूटी जा रहा हूं कहकर घर से निकला था, शाम करीब पौने सात बजे फोन से सूचना मिली कि तरेकेला पुलिया के पास उनके बड़े भाई का शाम छह बजे के करीब एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
अनुदीपक लकडा ने बताया कि इस सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार आसमिन लकडा को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार के सिर, गला के आलावा शरीर के अन्य हिस्सों मे गंभीर लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा-106 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी तरह की दूसरी घटना में रामकुमार राठिया ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका दामाद गौरीशंकर राठिया ड्राइवरी का काम करता था, जो ग्राम बाकारूमा के विक्की सारथी के ट्रेक्टर को लगभग छह माह से चलाते आ रहा था। सोमवार शाम को वह ट्रैक्टर से बालू छोड़ने राजपुर गया था, जब वह राजपुर बथानपारा के पास पहुंचा, तभी तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ट्रैक्टर से स्वयं नीचे गिर गया। इस घटना मे गौरीशंकर राठिया के हाथ एवं पैर में चोट लगी। उसे प्राथमिक इलाज के लिए राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे लैलूंगा अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस इस मामले मे मर्ग कायम कर मामले को जांच मे ले लिया है।