फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Auto drivers extended their support to drivers protesting against hit and run law in Jagdalpur

Hit And Run Law: पेट्रोल पंप पर नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल, प्रदर्शन में शामिल हुए ऑटो चालक; लोग परेशान

Tue, 02 Jan 2024 09:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 02 Jan 2024 09:24 PM IST
सार

जगदलपुर में हिट एंड रन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे चालकों को ऑटो चालकों ने अपना समर्थन दिया है। वहीं, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिल रहा है, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Auto drivers extended their support to drivers protesting against hit and run law in Jagdalpur
हिट एंड रन कानून के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क हादसे को लेकर आये नए कानून के चलते वाहन चालकों से लेकर बस चालक इस नियम को बदलने को लेकर अड़ गए हैं। जिसके चलते लोग सड़क पर आकर विरोध कर रहे हैं। शहर के अधिकांश हिस्सों में ऑटो चालकों के द्वारा अपने वाहनों को खड़ा कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पेट्रोल पंप ऑपरेटरों के द्वारा पेट्रोल-डीजल नहीं देने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को शहर में नेशनल हाईवे माड़िन चौक में बस चालकों के साथ ही ऑटो चालकों ने केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए भारतीय न्याय संहिता की धारा 279 को जन विरोधी तथा परिवहन व्यवसाय व आम लोगों के प्रतिकूल बताते चक्का जाम कर रहे वाहन चालकों-मालिकों को अपना समर्थन दिया। इस कानून के खिलाफ चालकों ने दो दिन से मोर्चा खोल रखा है। 
विज्ञापन


वाहन चालकों का कहना है कि किसी भी वाहन को चलाने वाला कभी नहीं चाहता कि कोई दुर्घटना घटित हो। यदि आकस्मिक तौर पर भी ऐसा होता है तो इसकी सजा उसे भुगतने का कानून बनाया गया है, जो पूरी तरह से गलत है। सरकार को तत्काल राष्ट्रहित में इस कानून को वापस लेना चाहिए। इस मामले को लेकर रेलवे स्टेशन के पास ऑटो चालकों ने अपना ऑटो खड़ा कर दिया, जिसके कारण यात्रियों को पैदल ही जाना पड़ा। इन सबके अलावा शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप पेट्रोल-डीजल न होने की दुहाई दे रहे हैं। साथ ही वाहन चालकों को लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed