फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Australia High Commissioner to India Barry O Farrell met Chhattisgarh cm bhupesh baghel and discuses several topics

छत्तीसगढ़: ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने सीएम बघेल से की मुलाकात, राज्य में पूंजी निवेश और खनन तकनीकी देने पर बनी सहमति

Fri, 03 Sep 2021 01:34 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 03 Sep 2021 01:34 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फारेल ने रायपुर में सीएम आवास पर भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान फारेल ने राज्य में हो रहे विकास, आदिवासियों के उत्थान और सामाजिक संकेतकों में सुधार के लिए लागू की गई राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रसन्नता जाहिर की । 

विज्ञापन
Australia High Commissioner to India Barry O Farrell met Chhattisgarh cm bhupesh baghel and discuses several topics
बैरी ओ फैरेल, भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फारेल एक दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर राज्य में औद्योगिक पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।  राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के निवास स्थित कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ऑस्ट्रेलिया और छत्तीसगढ़ के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में एक दूसरे के सहयोग और पूंजी निवेश, विशेष रूप से खनन और पर्यावरण संरक्षण की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया।  

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की इच्छा जताई और कहा कि ऑस्ट्रेलिया को खनन के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने खनन सर्वेक्षण, अन्वेषण-खनन तकनीक आदि क्षेत्रों में परस्पर सहभागिता की बात कही।
विज्ञापन


कोरोना रोकथाम के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा
अधिकारियों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान फारेल ने राज्य के विकास, आदिवासी समुदाय के उत्थान और सामाजिक संकेतकों में सुधार के लिए लागू की गई राज्य सरकार की योजनाओं को सराहा और छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री कवासी लखमा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ में प्रचूर मात्रा में खनिज संसाधन
 इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन सम्पदा से समृद्ध राज्य है। राज्य में विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने ऑस्ट्रेलिया के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक सहभागिता एवं वहां के उद्यमियों की ओर से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक पूंजी निवेश की इच्छा पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि राज्य सरकार इसके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने को तैयार रहेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त को छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और वनोंपज के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed