छत्तीसगढ़: ऑस्ट्रेलिया के राजदूत ने सीएम बघेल से की मुलाकात, राज्य में पूंजी निवेश और खनन तकनीकी देने पर बनी सहमति
ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फारेल ने रायपुर में सीएम आवास पर भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस दौरान फारेल ने राज्य में हो रहे विकास, आदिवासियों के उत्थान और सामाजिक संकेतकों में सुधार के लिए लागू की गई राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रसन्नता जाहिर की ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फारेल एक दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर राज्य में औद्योगिक पूंजी निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के निवास स्थित कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फारेल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ऑस्ट्रेलिया और छत्तीसगढ़ के बीच सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में एक दूसरे के सहयोग और पूंजी निवेश, विशेष रूप से खनन और पर्यावरण संरक्षण की संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया।
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की इच्छा जताई और कहा कि ऑस्ट्रेलिया को खनन के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने खनन सर्वेक्षण, अन्वेषण-खनन तकनीक आदि क्षेत्रों में परस्पर सहभागिता की बात कही।
कोरोना रोकथाम के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा
अधिकारियों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान फारेल ने राज्य के विकास, आदिवासी समुदाय के उत्थान और सामाजिक संकेतकों में सुधार के लिए लागू की गई राज्य सरकार की योजनाओं को सराहा और छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर राज्य के उद्योग मंत्री कवासी लखमा उपस्थित थे।
Although it is a work particularly for countries who committed military resources to Afghanistan to try and ensure that the democratic country remained democratic: Barry O'Farrell, Australia's High Commissioner to India, in Raipur (Chhattisgarh) pic.twitter.com/9MGlKy1Udd
— ANI (@ANI) September 3, 2021
छत्तीसगढ़ में प्रचूर मात्रा में खनिज संसाधन
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज और वन सम्पदा से समृद्ध राज्य है। राज्य में विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने ऑस्ट्रेलिया के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक सहभागिता एवं वहां के उद्यमियों की ओर से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक पूंजी निवेश की इच्छा पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि राज्य सरकार इसके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने को तैयार रहेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त को छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और वनोंपज के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।