फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Attempt to steal from jewelery shop in Sakti one accused arrested

सक्ति: ज्वेलरी दुकान में चोरी की कोशिश, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में पुलिस

Thu, 21 Nov 2024 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Nov 2024 11:05 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान राजू उर्फ हेमलाल साहू पिता स्व. दूसेराम साहू, निवासी साकिन तिलक नगर चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से एक औजार को जब्त किया है।

विज्ञापन
Attempt to steal from jewelery shop in Sakti one accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ति के डभरा मिठाई लाल दुकान के सामने ज्वेलरी दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। जिसमें एक आरोपी राजू उर्फ हेमलाल साहू निवासी चांपा को गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार की रात्रि करीबन 9.30 बजे पेट्रोलिंग के दौरान 11:30 बजे चन्द्रपुर जाने वाला रास्ते पर डभरा मिठाई लाल सोनी के दुकान के सामने दो अज्ञात व्यक्ति लोहे के औजार से ज्वेलरी दुकान में लगे ताला को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हे देखकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया और एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। लोहे के औजार को वहीं छोड़कर भाग गया। जिस पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राजू उर्फ हेमलाल साहू पिता स्व. दूसेराम साहू, निवासी साकिन तिलक नगर चांपा का बताया है। घटना स्थल से औजार को जब्त किया गया है। आरोपी के गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed