फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Assemly election result: know how exit poll fails in Chhattisgarh

विधानसभा चुनाव परिणाम: छत्तीसगढ़ में कैसे फेल हो गए एग्जिट पोल

Tue, 11 Dec 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Tue, 11 Dec 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Assemly election result: know how exit poll fails in Chhattisgarh
रमन सिंह

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उनसे एग्जिट पोल गलत साबित हो रहे हैं। यहां 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनावों में बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिए। अभी कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस ने बहुमत से अधिक 64 सीटें हासिल कर ली हैं, जबकि भाजपा महज 18 सीटों पर ही अटकी हुई है। ये परिणाम एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग है। पोल में बताया गया था कि कांग्रेस और भाजपा दोनों के बीच कांटे की टक्कर होगी।

loader

एग्जिट पोल के परिणाम-



एग्जिट पोल 2018

टाइम्स नाउ- सीएनएक्स का एग्जिट पोल 
भाजपा 46
कांग्रेस  35
बसपा  7
अन्य  2

न्यूज 24- पेस मीडिया का एग्जिट पोल
 
भाजपा  38
कांग्रेस 48
बसपा और जनता कांग्रेस 4
अन्य  2

एबीपी- सीएसडीएस का एग्जिट पोल
भाजपा  39
कांग्रेस 46
अन्य  5

आजतक- एक्सिस माय इंडिया का  
कांग्रेस   55-65
भाजपा 21-31
अन्य  4-8


जन की बात एजेंसी का एग्जिट पोल   
भाजपा  44
कांग्रेस 40
अन्य 6
 

न्यूज नेशन का एग्जिट पोल 
भाजपा     38-42
कांग्रेस  40-44
जेसीसी+ 4-8
अन्य 0-4

लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले और चाउर बाबा के नाम से जाने जानेवाले डॉ. रमन सिंह ने लगातार चौथी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार किया। मुख्यमंत्री की सीट राजनांदगांव में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को उतारा ।  कांग्रेस ने माया और जोगी के गठबंधन को भाजपा की बी टीम तक करार दिया।  कांग्रेस के आरोपों पर बोलते हुए जोगी ने कहा कि वो कभी भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। अटकलों पर विराम लगाते हुए अजीत जोगी ने आखिरकार मरवाही ठोकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed