फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Assembly by-elections: Chhattisgarh CM Sai said about BJP results in matter of review

विधानसभा उपचुनाव: सात राज्यों में BJP के परिणाम को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम साय बोले- समीक्षा का विषय है नतीजा

Sun, 14 Jul 2024 03:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 14 Jul 2024 03:31 PM IST
सार

सीएम साय ने हेलीपेड मीडिया से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा की है। राजधानी रायपुर में फायरिंग, सात राज्यों में विधानसभा उपचुनाव समेत कई मुद्दों में बात की है।

विज्ञापन
Assembly by-elections: Chhattisgarh CM Sai said about BJP results in matter of review
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को जशपुर में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम शामिल होंगे। इससे पहले सीएम साय ने हेलीपेड मीडिया से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा की है। राजधानी रायपुर में फायरिंग, सात राज्यों में विधानसभा उपचुनाव समेत कई मुद्दों में बात की है। मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौटे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान राम के दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन


बता दें कि सात राज्यों में विधानसभा उपचुनाव हुआ है। इसमें इंडिया ब्लॉक 13 में से 10 सीट में जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को दो सीटों पर सफलता मिली है। इस पर सीएम साय ने कहा कि अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं। लोकतंत्र में फैसला जनता को करना होता है। भाजपा का प्रदर्शन समीक्षा का विषय है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में कोयला कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग की घटना को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। जिस मुस्तादी के साथ पिछली बार अमन साहू गैंग के लोगों को पकड़ा था। इस बार भी बहुत जल्दी पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed