फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ashutosh Goswami will remain vice presidentCongress no confidence motion rejected

आशुतोष गोस्वामी बने रहेंगे उपाध्यक्ष: कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, 14 वोट पाकर बीजेपी ने दर्ज की जीत

Wed, 31 Jan 2024 04:25 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 31 Jan 2024 04:25 PM IST
सार

नगर पालिका नैला जांजगीर में कांग्रेस ने बीजेपी समर्थित उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। वोट नहीं मिलने के कारण अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया। 
 

विज्ञापन
Ashutosh Goswami will remain vice presidentCongress no confidence motion rejected
कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव निरस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका नैला जांजगीर के लिए कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। वोट नहीं मिलने के कारण अविश्वास प्रस्ताव निरस्त हो गया। नगर पालिका के 25 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 मत मिले और एक मत रिजेक्ट हुआ। वहीं, विपक्ष में 14 मत पड़े। एक तिहाई बहुमत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में नहीं पड़ा। बीजेपी समर्थित उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी उपाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


नगर पालिका नैला जांजगीर में बीजेपी के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी को हटाने के लिए कांग्रेस पार्षद लाम बंद हो गए थे। नगर पालिका के उपाध्यक्ष को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास कादेवाल ने उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी पर नगर के विकास में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया था। पीठासीन अधिकारी एसडीएम की उपस्थिति में 12:00 बजे मतदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। 
विज्ञापन


नगर पालिका के सभी 25 पार्षद सदन में उपस्थित रहे और मतदान किया, जिसमें 10 वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़ा। एक वोट रिजेक्ट हुआ और 14 वोट अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में पड़े। बीजेपी के नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों के द्वारा लाया गया। अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त होने के बाद बीजेपी के पार्षदों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा समर्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष ने अपनी जीत को जनता की जीत और पार्षदों का विश्वास बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव में भी 14 वोट मिले थे और आज भी हुए मतदान में 14 वोट मिले हैं। निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन रहा। वहीं, कांग्रेस को 10 वोट मिले और एक वोट रिजेक्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed