फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Appointment with fake marksheet in Anganwadi assistant recruitment in Shankargarh

बलरामपुर-रामानुजगंज: शंकरगढ़ में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची से नियुक्ति, चार महिलाओं पर एफआईआर

Sun, 24 Aug 2025 11:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामनुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामनुजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:49 AM IST
विज्ञापन
Appointment with fake marksheet in Anganwadi assistant recruitment in Shankargarh
अपराध - फोटो : अमर उजाला

बलरामपुर-रामनुजगंज शंकरगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर फर्जी अंकसूची के आधार पर की गई भर्ती का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देश पर शंकरगढ़ थाना पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


ग्राम जारगीम निवासी गायत्री पति हेमंत कुमार ने आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के उपयोग की शिकायत कलेक्टर से की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम शंकरगढ़ की संयुक्त जांच समिति ने आठ आंगनबाड़ी केंद्रों – बहेराटोली, जारगीम, कटहरपारा, महुआडीह, धाजापाठ, कोठली, डूमरपानी एवं बेलकोना की भर्ती प्रक्रिया की गहन जांच की। जांच में पाया गया कि अरमाना पति समसेर आलम निवासी ग्राम जारगीम, रीजवाना पति अमरूद्दीन ग्राम महुआडीह, प्रियंका यादव पति आशीष यादव निवासी ग्राम कोठली एवं सुशीला सिंह पति उमाशंकर ग्राम बेलकोना ने अजीजी पब्लिक स्कूल भगवतपुर/कुसमी की फर्जी कक्षा 8वीं की अंकसूची लगाकर चयन पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट दिनांक 20 अगस्त 2025 में इस कृत्य को संगठित आपराधिक षड्यंत्र, कूटरचना एवं जालसाजी का गंभीर मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की गई। इसके बाद बबली यादव, प्रभारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कुसमी ने शंकरगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed