फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Applications can be made for Prime Minister National Child Award 2025 till July 31in Chhattisgarh

Chhattisgarh: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 25 May 2025 01:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 25 May 2025 01:00 PM IST
सार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।

विज्ञापन
Applications can be made for Prime Minister National Child Award 2025 till July 31in Chhattisgarh
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। यह पुरस्कार देश भर के 05 से 18 वर्ष तक की आयु (31 जुलाई 2025 तक) के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला-संस्कृति, तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान दिया है। नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी, जिसमें किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का नामांकन किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य युवाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों की सराहना करना, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और अन्य बच्चों को भी प्रेरित करना है। यह पुरस्कार उन बच्चों को एक मंच प्रदान करता है, जो अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित आधिकारिक पोर्टल
विज्ञापन

https://awards.gov.in/ या जिला प्रशासन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed