{"_id":"667bf25013fa354ad505cf4d","slug":"anti-corruption-team-caught-tehsildar-clerk-taking-bribe-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए तहसीलदार के पेशकार को पकड़ा, बसीयत दर्ज कराने के नाम पर रहा था लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए तहसीलदार के पेशकार को पकड़ा, बसीयत दर्ज कराने के नाम पर रहा था लूट
Wed, 26 Jun 2024 04:20 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:20 PM IST
सार
बदायूं जिले में एंटी करप्शन की टीम ने तहसीलदार के पेशकार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पेशकार बसीयत दर्ज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए पेशकार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में इंस्पेक्टर, दरोगा और हेड कांस्टेबल के बाद एंटी करप्शन टीम ने तहसीलदार के पेशकार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह मामला दातागंज तहसील का है। यहां तहसीलदार कोर्ट में राजीव शर्मा पेशकार के पद पर तैनात है। उसने बसीयत दर्ज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
मूलरूप से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवपुर निवासी शिक्षक नंदकिशोर के नाम उनके पिता जगदीश चंद्र ने जमीन की बसीयत कर दी थी। इससे उन्होंने बसीयत को तहसीलदार कोर्ट में ले जाकर दाखिल कर दिया, लेकिन किसी वजह से उनकी मां शांति देवी ने उस पर एतराज कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी सहमति दे दी थी।
विज्ञापन
तब से पेशकार बसीयत दर्ज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। जब पेशकार नहीं माना तो शिक्षक ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी, जिससे एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर दातागंज तहसील आकर अपना जाल बिछा दिया। जैसे ही शिक्षक ने पेशकार को पांच हजार रुपये दिए कि टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार लिया। अब उसके खिलाफ मूसाझाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन