{"_id":"6813591f0a58a653900282b5","slug":"anti-corruption-bureau-caught-patwari-red-handed-while-taking-bribe-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पटवारी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा, 20 हजार की मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पटवारी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा, 20 हजार की मांगी थी घूस
Thu, 01 May 2025 04:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 01 May 2025 04:51 PM IST
सार
सूरजपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पटवारी जमीन के नामांतरण और सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
पटवारी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जमीन के नामांतरण और सीमांकन के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम (एसीबी) ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। मामला सूरजपुर ज़िले के नयनपुर क्षेत्र का है। जहां एक स्थानीय व्यवसायी से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में पटवारी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यवसायी की जमीन से जुड़े नामांतरण और सीमांकन के मामले में पटवारी भानु सोनी लगातार कार्य को सम्पन्न करने हेतु टालमटोल कर रहा था। जिसके पश्चात पटवारी ने उक्त कार्य को करने हेतु 20 हजार रुपये देने पर तत्काल उसके कार्य को सम्पन्न करने की बात की। जिसके पश्चात पीड़ित व्यवसायी के द्वारा उक्त मामले की शिकायत करने एसीबी तक पहुंच योजना बनी और जैसे ही पैसे सौंपे गए, वैसे ही एसीबी की टीम ने पटवारी को उसके कार्यालय में ही धर दबोचा।
विज्ञापन
कार्रवाई से मचा हड़कंप
एसीबी की टीम ने पूरे मामले की रिकॉर्डिंग के साथ पटवारी के कार्यालय में दबिश दी और रिश्वत की रकम बरामद कर ली। फिलहाल पटवारी से पूछताछ जारी है और दफ्तर से दस्तावेज़ जब्त कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
आगे की कार्रवाई है जारी
सूत्रों के अनुसार एसीबी अब पटवारी की पुरानी फाइलों की भी जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन-किन मामलों में इस तरह की मांग पटवारी के द्वारा पूर्व में भी की गई थी। वही जरूरी हुआ तो अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।