{"_id":"680a41abf4113a976502d314","slug":"ankit-thawani-of-rajim-secured-273rd-rank-in-his-sixth-attempt-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC 2024 Result: राजिम के अंकित थवानी ने छठवें प्रयास में हासिल की 273वीं रैंक, रोज इतने घंटे पढ़ते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC 2024 Result: राजिम के अंकित थवानी ने छठवें प्रयास में हासिल की 273वीं रैंक, रोज इतने घंटे पढ़ते थे
Thu, 24 Apr 2025 07:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Apr 2025 07:55 PM IST
सार
राजिम के अंकित थवानी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 273वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। छठवें प्रयास में सफलता पाने वाले अंकित को कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने सम्मानित किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में राजिम के अंकित थवानी ने 273वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया। अंकित ने छठवें और अंतिम प्रयास में यह सफलता हासिल की, जबकि पहले प्रयास में वे मात्र 0.33 अंकों से प्रारंभिक परीक्षा में चूक गए थे। फिर भी, उन्होंने हार नहीं मानी और लगन के साथ तैयारी जारी रखी।
विज्ञापन
अंकित ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन को दिया। उनकी उपलब्धि पर कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर अंकित और उनके माता-पिता को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि अंकित की सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है और यह युवाओं को यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
अंकित के माता-पिता ने बताया कि वह शुरू से मेधावी रहे हैं। बीआईटी रायपुर से बीई (सिविल) की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 2017-18 में दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग शुरू की। कोविड काल के बाद घर लौटकर उन्होंने स्वाध्याय से पढ़ाई जारी रखी। छह प्रयासों में चार बार वे साक्षात्कार तक पहुंचे और पांचवें प्रयास में केवल दो अंकों से चयन से चूक गए। अंतिम प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन
डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने भी अंकित की मेहनत की सराहना करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समारोह में जिला पंचायत सीईओ जी.आर. मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत, प्रकाश राजपूत, एसडीएम राजिम और अंकित के परिजन उपस्थित रहे।
प्रतिदिन 6-8 घंटे की पढ़ाई से मिली सफलता
अंकित ने बताया कि उनकी सफलता में नियमित दिनचर्या का बड़ा योगदान रहा। अंग्रेजी माध्यम से यूपीएससी पास करने वाले अंकित ने सातवीं कक्षा तक हिंदी माध्यम में पढ़ाई की थी। वे प्रतिदिन 6-8 घंटे पढ़ाई करते थे, जिसमें उत्तर लेखन, समाचार पत्र पढ़ना और सामान्य अध्ययन का रिवीजन शामिल था। ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के साथ-साथ वे व्यायाम, सैर और साइकिलिंग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखते थे। अंकित का कहना है कि सही दिशा में नियमित पढ़ाई से कोई भी विद्यार्थी यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफल हो सकता है।