फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP high level meeting in Raipur: made strategy to win elections, second list will be released soon

रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग खत्म; 7 घंटे तक चली बैठक, बनी चुनावी रणनीति, जल्द जारी होगी दूसरी लिस्ट

Thu, 28 Sep 2023 02:22 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 02:22 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर के डूमरतराई स्थित प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी नेताओं की करीब 7 घंटे तक बैठक ली। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
BJP high level meeting in Raipur: made strategy to win elections, second list will be released soon
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रायपुर के डूमरतराई स्थित प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी नेताओं की करीब 7 घंटे तक बैठक ली। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहे। इसके बाद शाह और नड्डा एक ही गाड़ी में सवार होकर निकल गए। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बैठक के बाद कहा कि जल्द ही बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि बैठक में शाह ने प्रदेश के सीनियर नेताओं से चुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। चुनावी रणनीति और परिवर्तन यात्रा को लेकर भी चर्चा की। होने वाले कई कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में पार्टी के सीनियर नेता ही शामिल हुए। बैठक में 30 सितंबर को बिलासपुर और 3 अक्टूबर को बस्तर में होने वाली पीएम मोदी की चुनावी सभा को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। दोनों कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए बातचीत की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल शामिल रहे। 
विज्ञापन





 

 चर्चा ये भी है कि 30 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी बिलासपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के समापन पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकते हैं।



इससे पहले गृहमंत्री शाह  22 सितंबर को रायपुर आने वाले थे, लेकिन बाद में उनका दौरा रद्द हो गया। इसके पहले भी कई बार उनका दौरा रद्द हो चुका है। इससे पहले 2 सितंबर को शाह रायपुर आए थे। भाजपा के आरोप पत्र को लॉन्च किया था। वहीं शराब घोटाले को लेकर  कांग्रेस पर तंज कसा था। भ्रष्टाचार पर राज्य सरकार को  घेरा था। बीजेपी ने अभी तक 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अन्य प्रत्याशियों के लिए भी जल्द ही सूची जारी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed