फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Amid harassment allegations, IPS Ratanlal Dangi removed from Chandkhuri Academy, Ajay given new responsibility

CG: उत्पीड़न के आरोपों के बीच चंदखुरी अकादमी से हटाये गए आईपीएस रतनलाल डांगी, अजय यादव को मिली नई जिम्मेदारी

Fri, 07 Nov 2025 10:24 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Nov 2025 10:24 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है। 2003 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को चंदखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच किया गया है।

विज्ञापन
Amid harassment allegations, IPS Ratanlal Dangi removed from Chandkhuri Academy, Ajay given new responsibility
2003 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल किया है। 2003 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को चंदखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच किया गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक, आईपीएस अजय यादव को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी का नया निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय उस शिकायत के बाद लिया गया है, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने आईपीएस डांगी पर सात साल से उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के साथ कई डिजिटल साक्ष्य भी उच्च अधिकारियों को सौंपे गए थे। मामला विभागीय जांच के दायरे में है और फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण पर आईपीएस रतनलाल डांगी का कहना है कि यह “एक सोची-समझी साजिश” है, जिसका उद्देश्य उनकी साफ-सुथरी छवि और संभावित पदोन्नति को नुकसान पहुंचाना है। वहीं, शिकायतकर्ता महिला की बहन और जीजा ने भी मीडिया के समक्ष आरोपों को झूठा बताते हुए खुद को 'भुक्तभोगी' बताया था। विभागीय जांच के परिणाम आने तक गृह विभाग ने कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 'सावधानीपूर्ण प्रशासनिक निर्णय' के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed