{"_id":"67dc03da3e5bdcaddd08d4c4","slug":"ambulance-parked-at-kondagaon-cmho-office-catches-fire-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोंडागांव सीएमएचओ कार्यालय में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग, चपेट में आईं दो ओर एंबुलेंस जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोंडागांव सीएमएचओ कार्यालय में खड़ी एंबुलेंस में लगी आग, चपेट में आईं दो ओर एंबुलेंस जलकर खाक
Thu, 20 Mar 2025 05:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 20 Mar 2025 05:32 PM IST
सार
कोंडागांव में सीएमएचओ कार्यालय परिसर में खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। इस दौरान चपेट में आने से अन्य एंबुलेंस भी जल गईं। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
एंबुलेंस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय के प्रांगण में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे खड़ी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़ी अन्य एंबुलेंस को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस दौरान पास ही स्थित जिला सहकारी बैंक में किसान पहुंचे हुए थे और कुछ लोग एंबुलेंस के आसपास भी बैठे थे। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दमकल कर्मी भरत शांडिल्य ने बताया कि आग लगने की सूचना पर उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। इस हादसे दौरान दो एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि आसपास खड़ी अन्य एंबुलेंस भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुईं। वहीं, जब जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके. सिंह से इस संबंध में प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। यह घटना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर भी कई सवाल खड़े करती है, क्योंकि एंबुलेंस जैसी महत्वपूर्ण सेवा से जुड़े वाहन आग के हवाले हो गए और प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।
विज्ञापन