{"_id":"684a8b92c70b902dca0e096d","slug":"ambulance-fell-into-15-feet-deep-ditch-after-hitting-a-pole-in-korba-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: खंभे से टकराकर 15 फीट गहरी खाई गिरी में तेज रफ्तार एंबुलेंस, ड्राइवर और अटेंडर गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: खंभे से टकराकर 15 फीट गहरी खाई गिरी में तेज रफ्तार एंबुलेंस, ड्राइवर और अटेंडर गंभीर रूप से घायल
Thu, 12 Jun 2025 01:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:41 PM IST
सार
कोरबा जिले में तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई और 15 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर और अटेंडर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटघोरा थाना क्षेत्र के तहसीलभाठा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई और 15 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में एंबुलेंस के ड्राइवर और अटेंडर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस एक आपातकालीन मरीज को लेने कटघोरा के नजदीकी गांव जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण चालक सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। एंबुलेंस सड़क किनारे खंभे से टकराई और चार बार पलटते हुए 15 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल ड्राइवर और अटेंडर को एंबुलेंस से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर मोड़ होने और सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने के चक्कर में एंबुलेंस अनियंत्रित हुई। खंभे से टकराने के बाद यह चार बार पलटते हुए खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
कटघोरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर हादसे की जानकारी एकत्र की। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण था। मामले की जांच की जा रही है।