फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   woman died after being swept away while crossing drain in Ambikapur

Ambikapur: नाला पार करते वक्त हादसा, पानी में बह गई महिला: शव बरामद

Wed, 04 Oct 2023 12:29 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 04 Oct 2023 12:29 PM IST
सार

अंबिकापुर में नाला पार करने के दौरान पानी में बह जाने से एक महिला की मौत हो गई। जिसका शव नाले के किनारे मिला।

विज्ञापन
woman died after being swept away while crossing drain in Ambikapur
नाले में बह गई महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के सामरी स्थित हनुमातपारा में सोमवार को नाला पार करने के दौरान पानी में बह जाने से एक महिला की मौत हो गई थी। जिसका शव आज मंगलवार को नाले के किनारे मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे शव को बरामद कर पीएम हेतु अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के सामरी पाठ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेतपानी के खम्हियापारा निवासी पुसवा नगेशिया पति बिफना नगेशिया उम्र 55 वर्ष अपने पति के साथ हनुमातपारा क्षेत्र के जंगल में मकान बनाकर पशुपालन का काम करती थी। वह प्रतिदिन नाला पार कर रिहायशी इलाके में पहुंचकर दूध दही बेचकर अपना जीवन निर्वाह करती थी। 
विज्ञापन


इस बीच सोमवार की सुबह पुसवा घर से हनुमातपारा की तरफ मठ्ठा बेचने निकली थी। लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं आई। वही सोमवार से क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही थी। इस बीच उसी शाम को बोड़ालाता नाले में उसके शव को बहते हुए कुछ ग्रामीणों ने देखा। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बना रहा। इसी बीच मंगलवार की सुबह उसका शव नाले के किनारे मिला। जब ग्रामीण शव के पास पहुंचे तो उसकी पहचान पुसवा नगेशिया के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल तक पहुंचने में पुलिस को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
शव मिलने की सूचना पर मंगलवार को सामरी पुलिस करीब 2 किमी पैदल चलने के पश्चात देर शाम घटनास्थल पर पहुंची। रात हो जाने के कारण मंगलवार को मृतका के शव का पीएम नहीं हो सका। अब बुधवार की सुबह पुलिस के द्वारा शव का पीएम कराया जाएगा। वही पुलिस के द्वारा शंका व्यक्त की जा रही है कि मठ्ठा बेचकर गांव लौटते समय नाला पार करने के दौरान पुसवा के पानी में बह गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed