फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Woman commits suicide, devastated by lover's death in road accident

प्यार का दर्दनाक अंत: प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने की खुदकुशी, 24 में दो मौतों से छाया मातम

Mon, 20 Jul 2026 08:09 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 08:09 PM IST
सार

सूरजपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां प्रेमी की सड़क हादसे में मौत के सदमे को प्रेमिका सहन नहीं कर पाई और उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Woman commits suicide, devastated by lover's death in road accident
पुलिस चौकी का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। बीते दिन प्रेमी की सड़क हादसे में मौत हुई थी। इस सदमे को प्रेमिका सहन नहीं कर पाई और उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


यह मामला सूरजपुर जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के राई गांव का है। एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने घरवालों से पूछताछ के बाद यह जानकारी दी। घरवालों ने बताया कि वीरपाल नामक युवक की 19 जुलाई को सड़क हादसे में मौत हुई थी। सुनीता पैकरा उस युवक से बहुत प्यार करती थी। दोनों भविष्य में साथ जीवन बिताने के सपने देख रहे थे। प्रेमी की मौत की खबर सुनकर सुनीता 19 जुलाई से काफी गुमसुम रहने लगी थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी और मानसिक तनाव में थी। घर में अकेले होने पर युवती ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में शोक
एक के बाद एक हुई इन दोनों मौतों से पूरे इलाके में गहरा शोक है। स्थानीय लोग इसे एक बेहद दुखद घटना बता रहे हैं। प्रेमी-प्रेमिका की इस कहानी ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed