फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached BJP's Parivartan Yatra in Ambikapur

Ambikapur: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है छत्तीसगढ़ सरकार

Mon, 18 Sep 2023 05:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 05:48 PM IST
सार

अंबिकापुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है।

विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached BJP's Parivartan Yatra in Ambikapur
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है। यहां भ्रष्टाचारियों के यहां छापे पड़े तो सरकार में बैठे लोग बिलबिला रहे हैं कि छापे नहीं पड़ने चाहिए। छापे की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए ऐसे कर्म करो। छत्तीसगढ़ में कोयला स्कैम हो रहा है। छत्तीसगढ़ में गोबर खरीदी में घोटाला हो रहा है। कांग्रेसियों की कमेटी बनाकर गोबर खरीदी में घोटाला किया जा रहा है। कांग्रेस का चरित्र कमीशन वाला रहा है, करप्शन वाला रहा है, क्राइम वाला रहा है।

विज्ञापन


दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अंबिकापुर पहुंच राजपुर में यात्रा में शामिल हुए। सामरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर में आयोजित परिवर्तन यात्रा की आमसभाओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब यूपी में अपराध खत्म हो सकता है तो छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं?  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के कोयला खदान से एक-एक दिन में 40-40 करोड़ कमीशन लेंगे। कैंपा घोटाला कितना बड़ा घोटाला है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों की कमेटी बनाकर उनके खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। मौर्य ने जनता से पूछा कि कितने लोगों के घर से गोबर खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन यूपी में छपता है और छत्तीसगढ़ के लोगों का गोबर नहीं खरीदा जा रहा है। यह सीधे तौर पर बड़ा घोटाला है।
 
केशव प्रसाद मौर्य ने गरीब कल्याण की केंद्रीय योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि की राशि सीधे गरीबों के खाते में न भेजी जाए और भूपेश सरकार को भेज दी जाए, तो वे उसमें भी कमीशन खा लेंगे। ये ट्रिपल सी वाले हैं। मौर्य ने कहा कि हम भ्रष्टाचार बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। ये अपराध व गरीबों का शोषण है। अब उत्तर प्रदेश में इस तरह के घोटाले बंद हो गए हैं। पहले कांग्रेस के शासनकाल में यूपी में भी यही होता था। 

बघेल सरकार को बताया भ्रष्टाचार की सरकार
आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों के जरूरत के हिसाब से योजना बना रहे हैं और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए जनता का साथ चाहिए। यूपी में डबल इंजन की सरकार का फायदा लोगों तक पहुंचा रहा है। यूपी में छत्तीसगढ़ से ज्यादा तेजी से विकास हो रहा है। यूपी में जैसा विकास हो रहा है वैसा छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हो रहा है, यहां भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है।
 

छत्तीसगढ़ में अपराधियों को कांग्रेस का समर्थन
डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपराधियों का बोलबाला है। उत्तर प्रदेश में जो गुंडे-अपराधी खुला घूम रहे थे, वे अपनी जमानत रद्द कराकर जेल में चले गए हैं। छत्तीसगढ़ में अपराधियों को खुली छूट है कि यहां कांग्रेस का समर्थन करो, गुंडागर्दी करो। जमीन, मकान पर कब्जा करो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो भी काम अवैध ढंग से चल रहा है, वह बंद हो सकता है। इसके लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी होगी। 2018 में झूठे वादे कर कांग्रेस की सरकार आ गई। कांग्रेस की भूपेश सरकार धोखेबाज है। इस सरकार को उखाड़ फेंके। 

यूपी सरकार के 70 करोड़ में भी घोटाला, लखनउ में कराएंगे मुकदमा
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तप्रदेश की सरकार ने अमवार डेम के भू विस्थापितों को मुआवजा एवं क्षेत्रीय विकास के लिए 70 करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ सरकार को दिया गया था। इसमें 9 करोड़ रुपये मुआवजे के लिए एवं 61 करोड़ रुपये क्षेत्र के विकास, अस्पताल, सड़क, स्कूल बनाने के लिए भेजा था। मुझे पता चला है कि उसमें भी आधा पैसा खा गए हैं। 

मौर्य ने कहा कि आपको भरोसा दिलाता हूं कि इसकी जांच कराउंगा। उत्तर प्रदेश से जिस काम के लिए भेजा है, अगर उसमें पैसा नहीं दिया तो मुकदमा लखनउ में कराउंगा और जो उसमें शामिल होंगे उन्हें गिरफ्तार कर ले जाया जाएगा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा की आमसभा को प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed