{"_id":"6421b6f4aabf79eea90cc349","slug":"up-and-west-bengal-teams-saw-swachhata-model-of-ambikapur-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: यूपी और पश्चिम बंगाल की टीमों ने देखा अंबिकापुर का स्वच्छता मॉडल, कहा- अपने राज्यों में करेंगे लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: यूपी और पश्चिम बंगाल की टीमों ने देखा अंबिकापुर का स्वच्छता मॉडल, कहा- अपने राज्यों में करेंगे लागू
Mon, 27 Mar 2023 09:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Mar 2023 09:02 PM IST
सार
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि तीसरे चरण का कार्यक्रम अप्रैल माह में निर्धारित किया जाएगा। दस राज्यों द्वारा अंबिकापुर का चयन प्रदेश एवं अंबिकापुर के लिए गर्व की बात है।पहले चरण में पांच राज्यों एवं दूसरे चरण में दो राज्यों की टीमें यहां आ गई हैं।
विज्ञापन
अंबिकापुर का स्वच्छता मॉडल देखने पहुंची टीमें।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश भर में चल रही स्वच्छता यात्रा के दूसरे चरण में अंबिकापुर के स्वच्छता मॉडल को समझने उत्तरप्रदेश एवं पश्चिम बंगाल की टीमें अंबिकापुर पहुंची हैं। दो राज्यों की टीमों नेसेनेटरी पार्क, प्लास्टिक वेस्ट प्लांट, डोर टू डोर कलेक्शन, कंपोस्टिंग का अध्ययन किया। टीम ने सी मार्ट का भी भ्रमण किया। इसके पूर्व पहले चरण में मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, असम और उत्तराखंड की टीम यहां के एसएलआरएम मॉडल को समझकर अपने प्रदेश में लागू करने का संकल्प लेकर लौटी है।
विज्ञापन
पूरे देश में स्वच्छता उत्सव के तहत स्वच्छता यात्रा के दूसरे चरण में उत्तप्रदेश एवं पश्चिम बंगाल की 28 सदस्यीय टीमें रविवार को अंबिकापुर पहुंची। टीमों ने अंबिकापुर के महापौर डा. अजय तिर्की और आुयक्त प्रतिष्ठा ममगाई व निगम के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। निगम आयुक्त एवं महापौर ने अंबिकापुर के स्वच्छता मॉडल की शुरूआत एवं इसके कामकाज की विस्तृत जानकारी दी। सोमवार को दोनों राज्यों की टीमों ने सेनेटरी पार्क में ट्रसरी सेग्रीग्रेशन, प्लास्टिक वेस्ट प्लांट, एफएसटीपी, तथा न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में डोर टू डोर कलेक्शन, कंपोस्टिंग का अध्ययन किया। टीम ने सी मार्ट का भ्रमण कर छत्तीसगढ के स्व सहायता समूह के द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की खरीदी की गई।
विज्ञापन
भ्रमण के पश्चात् स्वच्छता दीक्षा सेंटर में आयुक्त सुश्री ममगई ने सभी प्रतिभागियों से उनके अंबिकापुर भ्रमण पर फीडबैक लिया। दोनों राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अंबिकापुर मॉडल को उत्कृष्ट मॉडल मानते हुए अपने क्षेत्र में इसी तर्ज पर कार्य करने की इच्छा जताई। स्वच्छता मॉडल के क्रियान्वयन हेतु भविष्य में सहयोग हेतु अनुरोध भी किया। दोनों राज्यों की टीमें अंबिकापुर के मॉडल को देखकर खासे प्रभावित हुए।
विज्ञापन
तीसरे चरण में आएंगी तीन राज्यों की टीमें
देशभर में चल रहे स्वच्छता यात्रा कार्यक्रम की छत्तीसगढ़ की ओर से मेजबानी नगर निगम अंबिकापुर कर रहा है। स्वच्छता के क्षेत्र में अंबिकापुर देश में 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम एवं दूसरे स्थान पर रहा है। स्वच्छता यात्रा के लिए दस राज्यों ने अंबिकापुर का चयन किया था।
पहले चरण में पांच राज्यों एवं दूसरे चरण में दो राज्यों की टीमें यहां आ गई हैं। रमजान के कारण केरल एवं जम्मू व कश्मीर की टीम अंबिकापुर नहीं आईं। इन दोनों राज्यों की टीमें तीसरे चरण में यहां आएंगी। ओडिशा में छत्तीसगढ़ की टीम वहां का स्वच्छता मॉडल देखने पहुंची है। इसके कारण ओडिशा की टीम भी तीसरे चरण में अंबिकापुर आएगी। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि तीसरे चरण का कार्यक्रम अप्रैल माह में निर्धारित किया जाएगा। दस राज्यों द्वारा अंबिकापुर का चयन प्रदेश एवं अंबिकापुर के लिए गर्व की बात है।