फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   two-year-old girl killed four injured after speeding truck rammed into under construction house in surajpur

ट्रक से कुचलकर दो साल की बच्ची की मौत: तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान में घुसा, चार लोग घायल

Fri, 02 Jun 2023 06:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Jun 2023 06:16 PM IST
सार

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। बताया गया है कि मौके पर मोड़ होने के कारण ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। हादसे से निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन
two-year-old girl killed four injured after speeding truck rammed into under construction house in surajpur
अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान में घुसा ट्रक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन मकान में जा घुसा। हादसे में ट्रक के नीचे दब जाने से दो वर्षीय बालिका की मौत हो गई। निर्माणाधीन मकान में सो रहे तीन अन्य लोगों के साथ ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा रामानुजनगर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  ग्राम जगतपुर में घूमाडांड निवासी राजेश शोरी अपने कच्चे मकान का निर्माण करा रहा है। वह गुरुवार रात अपनी दो साल की बेटी हिमांशी, बेटे राहुल और गांव के ही चंदन मरावी के साथ निर्माणाधीन मकान में तिरपाल के नीचे सो रहे था। इसी  दौरान रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार में एक ट्रक सड़क से नीचे उतरकर निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। हादसे में हिमांशी शोरी की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं राजेश शोरी का पैर टूट गया। घटना में राहुल शोरी, चंदन मरावी के अलावा ट्रक चालक नागेश्वर राव को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए रामानुजनगर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। बताया गया है कि मौके पर मोड़ होने के कारण ट्रक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। हादसे से निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed