फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   tribal youth was tied to a JCB and thrashed On suspicion of theft

Chhattisgarh : चोरी के शक में आदिवासी युवक को JCB से बांधा, चप्पल में थूक लगाकर रात भर पीटा

Wed, 12 Jul 2023 12:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 12:01 AM IST
सार

चोरी के शक में एक आदिवासी युवक को जेसीबी से बांधकर जमकर पीटा गया। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
tribal youth was tied to a JCB and thrashed On suspicion of theft
जेसीबी मशीन से युवक को बांध पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी वाहन को देखने गए एक आदिवासी युवक को ठेकेदार के गुर्गों ने चोरी का आरोप लगा जेसीबी में बांधकर रातभर पीटा। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें युवक ने बताया है कि चप्पल पर थूक-थूककर ठेकेदार के गुर्गों ने पूरी रात उसकी पिटाई की गई। घटना से प्रतापपुर क्षेत्र में तनाव का माहौल निर्मित है। मामले की भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर थाना अंतर्गत ग्राम सरहरी निवासी कलिंदर राम पिता कछरिया गोंड़ (35) सोमवार को घर से 4000 रुपए लेकर धान का बीज खरीदने गया था। शाम को वह घूमते-घूमते ग्राम मायापुर पहुंच गया, जहां पर प्रतापपुर से चंदौरा तक सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन और अन्य बड़े-बड़े उपकरण और वाहन खड़े थे। वह उत्सुकता से सड़क किनारे खड़े वाहनों को देखने लगा। आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गों ने मशीन देख रहे आदिवासी युवक को पूरी रात भर बंधक बनाकर जमकर मारपीट की और गाड़ी में बांधकर रखा गया। मामले की जानकारी सुबह उसके घरवालों को मिली तो उसे किसी तरह छुड़ाकर लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद में पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोग ठेकेदार के गुर्गों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। आदिवासी युवक के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं भाजपा से लेकर कांग्रेस के नेता सहित अन्य समाज के नेताओं ने मामले की निंदा की है। इस मामले में पूर्ण रूप से जांच करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना को लेकर युवक के परिजन सहमे हुए हैं। ठेकेदार के गुर्गों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो जान से पूरे परिवार सहित मरवा देंगे।

विज्ञापन

पुलिस बोली पीड़ित को मिलेगा न्याय
आदिवासी युवक की पिटाई के मामले में प्रतापपुर थाना प्रभारी किशोर केरकेट्टा ने कहा कि शाम तक मामले की शिकायत नहीं पहुंची है। वीडियो संज्ञान में आया है। मामला काफी गंभीर है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। उच्चाधिकारियों से चर्चा कर मामले में जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed