फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   three including 12-year-old girl died due to lightning, four scorched in balrampur

Chhattisgarh Weather: बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से बच्ची सहित 3 की मौत, चार झुलसे; इस तरह करें बचाव

Thu, 22 Jun 2023 08:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Jun 2023 08:09 PM IST
सार

बलरामपुर में गुरुवार दोपहर में मौसम ने करवट बदली और तीन बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल की लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
three including 12-year-old girl died due to lightning, four scorched in balrampur
गाज गिरने से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में गुरुवार दोपहर में मौसम ने करवट बदली और तीन बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल की लड़की सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक किशोरी भी शामिल हैं। जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग झुलसे हैं। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम हरिगवां और कुंडी में हुआ है। 

विज्ञापन

three including 12-year-old girl died due to lightning, four scorched in balrampur
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी थीं तीनों
जानकारी के मुताबिक, हरिगवां गांव के स्कूलपारा में बारिश से बचने के लिए बरगद पेड़ के नीचे तीन लड़कियां बबली, अनीता और पांकुवर बैठी थीं। इनमें से अचानक बबली बारिश से बचने के लिए भागते हुए पास स्थित घर की ओर जा रही थी। तभी तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और वहीं गिर पड़ी। इससे तीनों लड़कियां चपेट में आ गईं और वहीं बेहोश हो गईं। सूचना पर तीनों को 108 वाहन के जरिए वाड्रफनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने अनिता (15) को मृत घोषित कर दिया।
  •  
विज्ञापन
विज्ञापन

three including 12-year-old girl died due to lightning, four scorched in balrampur
आकाशीय बिजली से तीन लोगों की मौत हो गई। - फोटो : social media
यहां भी पेड़ पर ही गिरी गाज
वहीं दूसरी घटना में भी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हुई है। तीन महिलाएं निर्मला, सुरभि और केशकुमारी आकाशीय बिजली की चपेट में आए। तीनों बारिश के दौरान जामुन के नीचे खड़े थे। तभी बिजली पेड़ पर आ गिरी। इसके चलते केशकुमारी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निर्मला और सुरभि गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों घटनाओं में घायल चार लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी का उपचार जारी है। 
  •  
विज्ञापन

three including 12-year-old girl died due to lightning, four scorched in balrampur
आकाशीय बिजली - फोटो : social media
डोरी बीनने गई बच्ची भी चपेट में आई
वहीं तीसरी घटना कुंडी गांव में हुई। यहां भी पेड़ के नीचे खड़ी बच्ची आकाशी बिजली की चपेट में आ गई। गांव की रहने वाली 12 वर्षीय पिंकी खैरबार पुत्री रामखेलावन खैरबार दोपहर करीब 3.30 बजे डोरी बीनने के लिए घर से निकली थी। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। इस पर बच्ची बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे जाकर खड़ी थी। इस दौरान पेड़ पर गाज गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
  •  

three including 12-year-old girl died due to lightning, four scorched in balrampur
इस तरह करें आकाशीय बिजली से बचाव। - फोटो : Social media
इस तरह से करें अपना बचाव
  • बिजली गिरने के तुरंत बाद घर से बाहर न निकलें। मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि जब तूफान गुजर जाता है, उसके 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से ही अधिकांश मौतें होती हैं। 
  • अगर आप निश्चिंत हैं कि एक ही जगह पर दो बार बिजली नहीं गिर सकती है, तो आप गलत हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। 
  • अगर आपके आसपास कहीं बादल गरज रहे हों और आपके रोंगटे खड़े हो रहे हैं तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वहां बिजली गिर सकती है। ऐसी स्थिति में यह जरूरी है कि आप नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएं, अपने हाथ घुटने पर और सिर को दोनों घुटनों के बीच रख लें। इससे आपका संपर्क जमीन से कम से कम होगा।  ऐसे में आपको खतरा भी कम होगा। 
  • अगर बारिश हो रही है और बिजली कड़क रही है, तो छतरी या मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि धातु के जरिये बिजली आपके शरीर में प्रवेश कर सकती है। 
  • अगर किसी व्यक्ति पर बिजली गिर जाए, तो उसके लिए जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर की मदद मांगें। इस बात को याद रखें कि जिस व्यक्ति पर बिजली गिरी है, उसे छूने से आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। 
  • अगर किसी व्यक्ति पर बिजली गिरी है, तो तुरंत उसकी नब्ज चेक करें और अगर प्राथमिक उपचार देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। 
  • मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि बिजली गिरने से शरीर में दो जगहों पर जलने की संभावना होती है। पहला, जहां से आकाशीय बिजली ने शरीर में प्रवेश किया और दूसरा, जिस जगह से उसका निकास हुआ, जैसे पैर के तलवे। 
  • शरीर पर बिजली गिरने से व्यक्ति की हड्डियां टूट सकती हैं, उसे सुनाई या दिखाई देना बंद हो सकता है या जान भी जा सकती है। इसलिए सतर्क रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed