फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   three arrested for beating tribal youth on suspicion of theft in surajpur

Chhattisgarh: सड़क किनारे खड़े वाहन देख रहा था आदिवासी युवक, चोरी की शक में बांधकर रातभर पीटा; तीन गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 02:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Jul 2023 02:28 PM IST
सार

सूरजपुर जिले में चोर समझकर आदिवासी युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने युवक को जेसीबी से बांधकर रातभर बुरी तरह पीटा था। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह सड़क किनारे खड़े बड़े-बड़े वाहनों को देख रहा था। 

विज्ञापन
three arrested for beating tribal youth on suspicion of theft in surajpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चोर समझकर आदिवासी युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने युवक को जेसीबी से बांधकर रातभर बुरी तरह पीटा था। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह सड़क किनारे खड़े बड़े-बड़े वाहनों को देख रहा था। युवक के परिजन मंगलवार को उसे छुड़ाकर ले गए और डर के चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेता थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया है। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh : चोरी के शक में आदिवासी युवक को JCB से बांधा, चप्पल में थूक लगाकर रात भर पीटा
विज्ञापन


धान के बीज खरीदने के लिए निकला था युवक
जानकारी के अनुसार, ग्राम सरहरी निवासी कलिंदर राम (35) पुत्र कछरिया गोंड़ सोमवार को घर से 4000 रुपये लेकर धान का बीज खरीदने गया था। शाम को वह घूमते-घूमते ग्राम मायापुर पहुंच गया। वहां प्रतापपुर से चंदौरा तक सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार ने जेसीबी मशीन सहित अन्य बड़े-बड़े उपकरण व वाहन खड़े करवा रखे थे। वह उत्सुकता से सड़क किनारे खड़े वाहनों को देखने लगा। आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गों ने मशीन देख रहे आदिवासी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद चोरी के शक पर पूरी रात भर बंधक बनाकर जमकर पीटा और गाड़ी में बांधकर रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ठेकेदार के गुर्गों की धमकी के डर से चुप रहे परिजन
मामले की जानकारी अगले दिन सुबह उसके घरवालों को मिली तो उसे किसी तरह युवक को छुड़ाकर लाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार के कर्मियों ने चप्पल पर थूककर उसी से उसकी पिटाई की है। आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गों ने उन्हें धमकी भी दी। इसके डर के कारण युवक और परिवार वाले पुलिस के पास नहीं गए। वीडियो के वायरल होने के बाद बुधवार को कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री शिवभजन सिंह मरावी पीड़ित युवक कलिंदर राम को साथ लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिर पुलिस ने कार्रवाई की।  

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
प्रतापपुर थाना प्रभारी किशोर केरकेट्टा ने बताया कि मामले में प्रार्थी कलिंदर राम की रिपोर्ट पर ठेकेदार के कर्मियों अभिषेक पॉटल, कृष्ण कुमार पटेल और सोनू राठौर के खिलाफ धारा 341, 294, 506, 323, 34 एवं अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और संबंधितों का पुलिस बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed