फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Son and daughters killed neighbor for making lewd comments on mother in surajpur

मां के साथ ये हरकत न हुई बर्दाश्त: बेटे और बेटियों ने पड़ोसी को जमकर पीटा, फिर गले में घुसेड़ दी लोहे की रॉड

Thu, 06 Jul 2023 08:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Jul 2023 08:20 PM IST
सार

सूरजपुर में जिले में विधवा महिला के चरित्र को लेकर बार-बार टिप्पणी करना पड़ोसी को भारी पड़ गया। रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर महिला के बेटे और दो बेटियों ने मिलकर पड़ोसी की जमकर पिटाई की। फिर उसके गले में लोहे की रॉड घुसेड़ कर मार डाला।

विज्ञापन
Son and daughters killed neighbor for making lewd comments on mother in surajpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में जिले में विधवा महिला के चरित्र को लेकर बार-बार टिप्पणी करना पड़ोसी को भारी पड़ गया। रोज-रोज की हरकतों से तंग आकर महिला के बेटे और दो बेटियों ने मिलकर पड़ोसी की जमकर पिटाई की। फिर उसके गले में लोहे की रॉड घुसेड़ कर मार डाला। वारदात के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसकी बेटियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बेटा भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश रह रही है। मामला सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि ग्राम नरेशपुर निवासी सुखलाल हरिजन (50) वर्ष पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला रनिया के चरित्र को लेकर गलत आरोप लगाता था। इसे लेकर महिला कई बार विरोध भी दर्ज करा चुकी थी, लेकिन सुखलाल मानता ही नहीं था। बुधवार शाम फिर उनके बीच विवाद हुआ। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। 
विज्ञापन


आरोप है कि रात को रनिया और उसके बच्चों ने सुखलाल से मारपीट की। इस दौरान सुखलाल के गले में लोहे का रॉड घुसा दिया। इससे सुखलाल की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी रनिया रवि (42), उसकी बेटियों अनिता रवि  (21) और सरिता उर्फ छोटी रवि (19) को पकड़ा लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। वहीं महिला के बेटे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed