फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   PM Modi will address public meeting on April 24 will create roar among more than one lakh people in Ambikapur

Ambikapur: 24 अप्रैल को जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, एक लाख से अधिक जनसमुदाय के बीच भरेंगे हुंकार

Sun, 21 Apr 2024 02:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Apr 2024 02:34 PM IST
सार

नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार मां महामाया की नगरी अम्बिकापुर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सरगुजा की आम जनता में भारी उत्साह है। सरगुजा की जनता को ऐतिहासिक क्षण प्राप्त होने वाला है।

विज्ञापन
PM Modi will address public meeting on April 24 will create roar among more than one lakh people in Ambikapur
राम विचार नेताम, मंत्री छत्तीसगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को अंबिकापुर नगर के पीजी कालेज ग्राउंड में लगभग 1 लाख से अधिक जनसमुदाय को संबोधित करेंगे।पीएम के कार्यक्रम को लेकर रविवार को संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन अंबिकापुर में सुबह 10:35 पर होगा,10:45 बजे वह पीजी कॉलेज ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात 11.25 को वह रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। नेताम ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंबिकापुर आगमन को लेकर जोर-जोर से तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

 

नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार मां महामाया की नगरी अम्बिकापुर पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर सरगुजा की आम जनता में भारी उत्साह है। सरगुजा की जनता को ऐतिहासिक क्षण प्राप्त होने वाला है। नेताम ने बताया कि पूरे देश में मोदी लहर है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता आतुर है। अबकी बार 400 पार केवल नारा नहीं बल्कि सच्चाई है, जो हकीकत में बदलने जा रहा है।

विज्ञापन

 

नेताम ने कहा कि ये वही अम्बिकापुर है, जिसने मोदी जी को लाल किला बनाकर उनका भाषण कराया था जब वो भाजपा/एनडीए के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनकर अम्बिकापुर आये थे। जिसका काफी चर्चा हुआ, विपक्ष उस समय बोल रही थी कि खयाली पुलाव पका रहे हैं लेकिन देखिए परिणाम कितना बड़ा सामने आया। इस बार भी हम सरगुजा संसदीय सीट ऐतिहासिक मतो से जीतकर मोदी जी को तोहफा देने जा रहें है। मोदी की गांरटी पर देश की जनता हर चरण के वोटिंग में मुहर लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी वायनाड से हारने के बाद जाएंगे इटली 

प्रेस वार्ता के दौरान कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं वहां से भी वह हार जाएंगे। यहां से हारने के बाद उनके पास इटली जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed