फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Om Mathur said Parliamentary Board will decide who will become CM

Ambikapur: जीतने वाले चेहरों को मिलेगा टिकट, ओम माथुर बोले- पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा कौन बनेगा सीएम

Fri, 03 Mar 2023 08:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Mar 2023 08:42 PM IST
सार

ओम माथुर ने कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा के हार के जितने कारण हैं, उनका विश्लेषण किया है। मैं ऐसे प्रदेशों में रहा हूं जहां भाजपा नहीं थी, वहां भी हमें सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति या परिवार की पार्टी नहीं है।

विज्ञापन
Om Mathur said Parliamentary Board will decide who will become CM
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि प्रदेश में चुनाव जीतने वाले चेहरों को टिकट दिया जाएगा। भाजपा वर्ष 2018 के चुनाव में हुई हार की विस्तृत समीक्षा कर चुकी है। अगला चुनाव सीएम के चेहरे के साथ होगा या बिना चेहरे के, भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगी। उन्होंने कांग्रेस के हाथ जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूरी हुई और हाथ जोड़ो अभियान चल रहा है। इस बीच तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम आया है जो भाजपा के पक्ष में है।

विज्ञापन


 

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि वे गुजरात, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र सहित नौ राज्यों में प्रदेश प्रभारी रहे। कई स्थानों पर चेहरों के साथ चुनाव लड़ा गया और कई राज्यों में बिना चेहरे के ही चुनाव मैदान में भाजपा उतरी। छत्तीसगढ़ में क्या होगा, यह पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगी। माथुर ने कहा कि कौन रहेगा, कौन जाएगा, यह वे  तय नहीं कर सकते। हर बार विधानसभा चुनाव में सामान्यतः 30 से 40 प्रतिशत टिकट काटे जाते हैं। हर व्यक्ति की समीक्षा होती है और चुनाव जीतने वाले चेहरों को टिकट दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रभारी माथुर ने कहा कि वे फिलहाल छत्तीसगढ़ में अपने राजनैतिक प्रवास पर हैं और संभाग स्तरीय कार्यकर्ताओ की बैठक ले रहे हैं। कल बिलासपुर, आज सरगुजा में बैठक के बाद तीन संभाग का दौरा हो चुका है। बस्तर और दुर्ग संभाग दो दिन बाद पूरे किए जाएंगे। माथुर ने कहा कि सरगुजा में यह अच्छी बात रही कि संभागीय बैठक में 90 प्रतिशत से अधिक अपेक्षित कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे, यह अच्छी बात रही। पत्रकारों से चर्चा के दौरान केद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, सरगुजा प्रभारी संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष ललन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

हार के कारणों की हुई है समीक्षा
ओम माथुर ने कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा के हार के जितने कारण हैं, उनका विश्लेषण किया है। मैं ऐसे प्रदेशों में रहा हूं जहां भाजपा नहीं थी, वहां भी हमें सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति या परिवार की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा को लेकर उन्होंने कहा कि सक्रियता बढ़ाने को लेकर आज चर्चा हुई है। रायपुर में होने वाले आंदोलन में इसका असर दिखेगा। भाजपा मोदी सरकार की योजनाओं एवं कामकाज को लेकर एवं वर्तमान कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर लोगों के बीच जाएगी।

ओम माथुर ने मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। मैं दावा नहीं कर सकता कि कौन रहेगा, कौन जाएगा, लेकिन पार्टी में लोग आते, जाते रहते हैं। नए नाम जुड़ते हैं। यह सतत प्रक्रिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed