{"_id":"64a30350a83bc2bf9e029f5d","slug":"man-died-after-eating-raw-goat-meat-in-ambikapur-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मांस खाकर मरा: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था युवक, बकरे की आंख गले में अटकी; तड़प-तड़प कर निकली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांस खाकर मरा: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया था युवक, बकरे की आंख गले में अटकी; तड़प-तड़प कर निकली जान
Mon, 03 Jul 2023 10:51 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:51 PM IST
सार
बागर सिंह नाम के एक शख्स ने बकरे का कच्चा मांस खाया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मांस बनने से पहले बकरे की आंख को निगल लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरजपुर जिले के पर्री गांव की नर्सरी में पिकनिक मनाने आए मदनपुर निवासी ग्रामीण की बकरे का कच्चा मांस खाने से मौत हो गई। बताया गया कि उसने मांस बनने से पहले बकरे कि आंख को निगल लिया था और आंख गले में फंस जाने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम मदनपुर निवासी बागर सिंह 50 वर्ष सोमवार को दिन में अपने साथियों के साथ जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पर्री स्थित नर्सरी में पिकनिक मनाने आया था, जहां उसके साथी बकरा काट कर मांसाहारी भोजन बनाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
उसी दौरान बकरे का कच्चा मांस खाने के साथ ही बागर सिंह ने कटे बकरे की आंख को भी निकाल लिया और चबाने लगा। इस दौरान बकरे की आंख उसके गले में फंस गई। गले में कच्चा मांस फंस जाने से दम घुटने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन