फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   girl Child dies after drowning in bauxite mining pit in Ambikapur

Ambikapur News: बॉक्साइट खनन के बाद बालको ने छोड़े गड्ढे, नहाने गई बच्ची की डूबकर मौत; सालभर में चार की गई जान

Wed, 05 Jul 2023 08:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Jul 2023 08:24 PM IST
सार

अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में बॉक्साइट खनन के बाद असुरक्षित छोड़े गए गड्ढे में डूबने से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाने के बाद बच्ची नहाने के लिए वहां पहुंची थी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
girl Child dies after drowning in bauxite mining pit in Ambikapur
गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में बॉक्साइट खनन के बाद असुरक्षित छोड़े गए गड्ढे में डूबने से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाने के बाद बच्ची नहाने के लिए वहां पहुंची थी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि साल भर में इन गड्ढों में डूबने से चार लोगों की जान जा चुकी है। बालको ने उत्खनन करने के बाद इन गड्ढों को खुला छोड़ दिया था। जिसके बाद अब हादसे हो रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम केसरा निवासी 11 वर्षीय बालिका सच्ची यादव पुत्री कैलाश यादव बुधवार दोपहर अपनी सहेलियों के साथ बाक्साइट खदान के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गई थी। नहाने के दौरान वह गहराई में चली गई और डूब गई। उसे डूबता देख भागकर अन्य बालिकाएं गांव में पहुंची और लोगों को इसकी सूचना दी। लोग मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद सच्ची को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे से परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सालों में बाक्साइट के इन गड्ढों में चार जानें जा चुकी हैं। मैनपाट क्षेत्र के कुदारीडीह, सपनादर, केसरा एवं बरिमा में बड़ी संख्या में बाक्साइट निकाले जाने के बाद खदानें असुरक्षित ढंग से छोड़ दी गई हैं। मैनपाट क्षेत्र में पूर्व में बालको को बाक्साइट उत्खनन का लीज मिली थी। खनिज खनन के बाद भूमि को फिर समतल कर पौधरोपण का भी अनुबंध होता है। लेकिन अधिकारियों ने इसकी हमेशा अनदेखी की और खनिज उत्खनन के बाद इन गड्ढों को असुरक्षित छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed