फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   girl child died due to electrocution in cg government school in chhattisgarh Balrampur

Chhattisgarh News: सरकारी स्कूल के कैंपस में तीन बच्चियों को लगा करंट; एक की मौत, दो झटके से हुईं बेहोश

Thu, 06 Jul 2023 07:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Jul 2023 07:07 PM IST
सार

बलरामपुर स्थित सरकारी स्कूल के कैंपस में गुरुवार को करंट लगने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियां बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल कैंपस में स्थित राशन दुकान के शटर में करंट आ रहा था। 

विज्ञापन
girl child died due to electrocution in cg government school in chhattisgarh Balrampur
स्कूल में करंट लगने से बेहोश हुई बच्चियों का उपचार जारी है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर स्थित सरकारी स्कूल के कैंपस में गुरुवार को करंट लगने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियां बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल कैंपस में स्थित राशन दुकान के शटर में करंट आ रहा था। बच्चियां खेलते हुए वहां पहुंची और शटर छूते ही गिर गईं। पढ़ने के लिए बेटी को स्कूल भेजने वाले माता-पिता उसका शव देखकर बिलख उठे। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि शटर में करंट कैसे आया। मामला वाड्रफनगर विकासखंड का है। 

विज्ञापन


खेलते हुए बच्चे दुकान तक पहुंचे
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटी स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे गुरुवार दोपहर मध्यान्ह भोजन के अवकाश के दौरान परिसर में खेल रहे थे। इनमें से तीन बच्चे आरती (9) पुत्री लालसाय खैरबार, काजल (6), पुत्री महेश वर्षा (6) पुत्री विनोद खैरबार  खेलते हुए स्कूल परिसर में स्थित राशन दुकान के सामने पहुंच गईं। खेलने के दौरान बच्चों ने राशन दुकान के शटर को छू लिया। शटर छूते ही वर्षा खैरबार उससे चिपक गई और बेहोश हो गई। वहीं अन्य दोनों छात्राएं आरती और काजल छिटकर गिर गए। 
विज्ञापन


शिक्षकों ने बच्चियों को कराया अस्पताल में भर्ती
हादसे की जानकारी लगते ही शिक्षक भागते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों बच्चियां बेहोश हो चुकी थीं। उन्होंने बच्चियों को शटर से दूर किया और स्थानीय लोगों की मदद से करीब तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद वर्षा खैरबार को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि आरती व काजल होश में हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। मृत छात्रा वर्षा खैरबार कक्षा पहली की छात्रा थी। अस्पताल में दाखिल काजल कक्षा पहली एवं आरती कक्षा दूसरी की छात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तार से शटर में आया करंट
स्कूल परिसर में स्थित राशन दुकान के शटर से तीन बच्चों को करंट लगने और एक बच्ची की मौत की घटना से हड़कंप मच गया है। राशन दुकान के अंदर खींचा गया बिजली का तार शटर से होकर निकाला गया है। संभवतः तार के संपर्क में आने के कारण शटर में करंट आ गया होगा। बारिश के कारण करंट का प्रवाह बढ़ने की आशंका है। फिलहाल वाड्रफनगर बीईओ रोहित जायसवाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed