फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Fierce fire broke out in fish and poultry feed godown in Surajpur

Ambikapur Fire: आधी रात में लगी गोदाम में आग, 10 घंटे दमकल विभाग ने की कड़ी मशक्कत; करोड़ों के नुकसान की आशंका

Wed, 21 Jun 2023 05:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 05:03 PM IST
सार

सूरजपुर जिले के ऊंचडीह में बीती रात मछली और मुर्गी दाने के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब 10 घंटे बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in fish and poultry feed godown in Surajpur
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले के ऊंचडीह में बीती रात मछली और मुर्गी दाने के बड़े गोदाम विस्ट साल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भीषण आग लग गई। आग को काबू करने के लिए सूरजपुर, अंबिकापुर और कोरिया जिलों की दमकल टीमें पहुंची। जिन्हें करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की घटना से व्यवसायी को करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

विज्ञापन

गोदाम से धुंआ निकलते ही गार्ड ने किया सूचित
जानकारी के अनुसार, प्रतिष्ठित व्यवसाई आशीष मित्तल के द्वारा ऊंचडीह में मुर्गीदाना और मछली दाना के गोदाम का संचालन किया जाता है। गोदाम में लगभग 50 हजार बोरे से अधिक मछली और मुर्गी दाना रखा हुआ है। मंगलवार की देर रात करीब बारह बजे गोदाम में आग लगी। गोदाम के चौकीदारों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना गोदाम के मालिक और मैनेजर को दी। गोदाम के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक आग फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जिलों की दमकल टीमों ने पाया आग पर काबू
गोदाम में आग लगने की सूचना पर सूरजपुर की दमकल टीम मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए अंबिकापुर और कोरिया जिले की दमकल विभाग की टीमों को भी बुलाया गया। तीनों जिलों की टीमें आग पर काबू करने के लिए जूझती रहीं। कुछ घंटों में आग लगभग पूरे गोदाम में फैल गई। आग बुझाने के लिए पानी डालने का स्थान कम होने के कारण सुबह जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवारों को तोड़कर छेद किया गया और फिर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

गोदाम में आधी रात को लगी थी आग
इस पूरी घटना के दौरान दमकल कर्मी पूरी रात जूझते रहे और एक कर्मी झुलस गया। रात 12 बजे गोदाम में लगी थी। आग को बुझाने के लिए विश्रामपुर और भटगांव एसईसीएल की दमकल टीमें, अंबिकापुर और बैकुंठपुर की टीमों को 10 घंटे से अधिक समय तक जूझना पड़ा। प्रत्येक दमकल वाहन को पानी भराने के लिए करीब 10 से 15 फेरा लगाना पड़ा। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग बुझाते समय और कर्मी चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

आग से ढाई करोड़ के नुकसान की आशंका
विस्ट साल्वेंट प्रालि के मैनेजर विकास सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए संभाग से दमकल टीमों को बुलाया गया था। संभवतः शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग बुझाने के बाद शेष बोरियों को बचाने के लिए बाहर निकाला जा रहा है। व्यवसायी को आगजनी से करीब ढाई करोड़ का नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed