फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   eklavya school students jammed Ambikapur-Varanasi highway due to food and water problem in balrampur

सिस्टम पर बच्चों की स्ट्राइक: भोजन-पानी के लिए छात्रों ने किया हाईवे जाम, 10 किमी पैदल चलकर पहुंचे वाड्रफनगर

Wed, 26 Jul 2023 04:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jul 2023 04:13 PM IST
सार

बलरामपुर जिले में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को अंबिकापुर-बनारस नेशनल हाईवे जाम कर दिया। यह बच्चे लंबे समय से पेयजल और भोजन की समस्या से जूझ रहे हैं। अब अपनी मांगों को लेकर 10 किमी पैदल ही वाड्रफनगर पहुंच गए। 

विज्ञापन
eklavya school students jammed Ambikapur-Varanasi highway due to food and water problem in balrampur
एकलव्य स्कूल के छात्रों ने पानी और भोजन की समस्या को लेकर हाईवे किया जाम। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को अंबिकापुर-बनारस नेशनल हाईवे जाम कर दिया। यह बच्चे लंबे समय से पेयजल और भोजन की समस्या से जूझ रहे हैं। अब अपनी मांगों को लेकर 10 किमी पैदल ही वाड्रफनगर पहुंच गए। सिस्टम पर बच्चों की इस स्ट्राइक के बाद अफसरों में हड़कंप मच गय। मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह से बच्चों को समझाया और जाम खत्म कराया। इसके बाद स्कूल में पानी के लिए टैंकर और हैंडपंप खनन के लिए मशीन भेजी गई है। 

विज्ञापन


अधीक्षक से शिकायत पर भी नहीं हल हुई समस्या
प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री डा. प्रेमसाय सिंह के गृहक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत कोटराही एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चे लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी के साथ ही भोजन को लेकर बच्चे नाखुश थे। छात्रावास अधीक्षक से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ, बल्कि छात्रावास अधीक्षक की लताड़ बच्चों को सुनने को मिली। इससे परेशान होकर बच्चे एकजुट होकर बुधवार को पैदल ही विद्यालय से वाड्रफनगर के लिए चल पड़े।
विज्ञापन


अधीक्षक को हटाने की मांग पर अड़े बच्चे
बच्चे 10 बजे वाड्रफनगर के राजीव चौक पहुंच गए और अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। बच्चों द्वारा हाईवे पर चक्काजाम करने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वाड्रफनगर तहसीलदार मोइनुद्दीन खान, बीईओ रोहित जायसवाल मौके पर पहुंचे। बच्चों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों ने बच्चों को समझाया। समस्याओं के निराकरण के आश्वासन के बाद भी काफी देर तक बच्चे विद्यालय के अधीक्षक को हटाने की मांग पर अड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं थी समस्याओं की जानकारी-बीईओ
अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर बच्चों का चक्काजाम 11 बजे  समाप्त कराया और उन्हें वापस विद्यालय भेजा। वाड्रफनगर बीईओ रोहित जायसवाल ने बताया कि कोटराही एकलव्य आवासीय विद्यालय के समस्याओं की जानकारी अधीक्षक ने नहीं दी थी, जिसके कारण समस्याओं के निराकरण की पहल नहीं हो सकी थी। पेयजल की समस्या दूर करने के लिए पानी टंकी भेजी गई है और परिसर में बोर कराने मशीन भेजी जा रही है। अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए पहल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed