फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   CM Bhupesh Baghel inaugurated the new building of Medical College

Ambikapur: CM बघेल ने किया मेडिकल कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण, बोले- शिक्षा और चिकित्सा हमारी पहली प्राथमिकता

Sat, 08 Jul 2023 06:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Jul 2023 06:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। यहां खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा की और फीता काटा।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel inaugurated the new building of Medical College
CM भूपेश ने किया मेडिकल कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रदेश के छठवें मेडिकल कॉलेज भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। भूपेश बघेल कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर आने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री बघेल सहित डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव व अन्य अतिथि अंबिकापुर नहीं आ सके।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। यहां खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा की और फीता काटा। राजमाता के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखे जाने पर कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भावुक हो गए। मेडिकल कालेज भवन 374.08 करोड़ की लागत से बना है। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। मेडिकल कॉलेज से सरगुजा संभाग सहित आसपास के आदिवासी अंचलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। हमारी कोशिश है कि राज्य में बेहतर कार्य करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बने। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय भी राज्य के लोगों को उपचार के साथ अन्य सुविधाएं देने में छत्तीसगढ़ की सरकार आगे थीं। 

टीएस सिंहदेव हुए भावुक
वहीं, अंबिकापुर में शासकीय मेडिकल का लोकार्पण के अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का नामकरण माता के नाम पर किया गया है। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की स्मृति में यह बड़ी सौगात दी गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा योगदान है। सिंहदेव ने कहा कि राजमाता देवेंद्र कुमारी सिर्फ उनकी ही मां नहीं थीं, उनका आंचल पूरे सरगुजावासियों के लिए था। वह बड़ी ममता और प्रेमभाव से सरगुजा को देखती थी। छोटे से छोटे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री तक जाने में संकोच नहीं करती थी। 

सरगुजा के लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं 
मेडिकल कॉलेज लोकार्पण कार्यक्रम स्थल पर खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने फीता काटकर मेडिकल कॉलेज का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से सभी को सहूलियतें मिलेंगी। जटिल से जटिल केस का उपचार यहाँ संभव हो पाएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह मेडिकल कॉलेज एक नई और बड़ी उपलब्धि है। इससे जिले एवं अंचल की दिशा और दशा बदल जाएगी। सरगुजा के कार्यक्रम स्थल से जिला उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह ने भी मेडिकल कॉलेज का नामकरण दादी के नाम पर किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज, सीजीएमएससी अध्यक्ष एवं विधायक लुण्ड्रा डॉ.प्रीतम राम, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed