फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   chhattisgarh weather; two young man died due to lightning in chhattisgarh surajpur

Surajpur: आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, बारिश से बचने खड़े थे पेड़ के नीचे; देर शाम आंधी के बाद बिगड़ा मौसम

Sat, 25 Mar 2023 11:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Mar 2023 11:04 PM IST
सार

सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर सहित सूरजपुर के कई इलाकों में आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। पिछले शनिवार को भी गाज गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। सरगुजा में गाज गिरने से मौत की ज्यादातर घटनाएं पेड़ों के नीचे खड़े होने के कारण हो रही हैं।

विज्ञापन
chhattisgarh weather; two young man died due to lightning in chhattisgarh surajpur
आकाशीय बिजली - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शनिवार देर शाम अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। अइस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बेमौसम बारिश से बचने के लिए तीन युवक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर तीनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला प्रतापपुर विकासखंड क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम मदननगर में शनिवार शाम मोहरलाल पंडो (40), रमेश आयम (21) और अमित आयम (28) गेड़वामुड़ा नदी के पास खेतों में गन्नो की बुआई कर रहे थे। शाम को आंधी चलने के साथ मौसम बदला और बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए तीनों खेत के पास आम पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इस दौरान बारिश के साथ बिजली चमकने से गाज आम पेड़ पर गिर गई। गाज गिरने से पेड़ के नीचे खड़े तीनों युवक अचेत होकर गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

chhattisgarh weather; two young man died due to lightning in chhattisgarh surajpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

बारिश के बाद कुछ दूर पर मौजूद लोगों ने गाज गिरते देखा और तो वे भागकर आम पेड़ के पास पहुंचे। वहां तीनों युवक अचेत हालत में पड़े थे। ग्रामीणों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहरलाल पंडों और  रमेश आयम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे अमित आयम का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। 

विज्ञापन

एक सप्ताह से मौसम की मार
चक्रवाती तूफान के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से मौसम बिगड़ा हुआ है। इस दौरान कई स्थानों पर बारिश हुई और ओले भी पड़े हैं। शनिवार शाम सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर सहित सूरजपुर के कई इलाकों में आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। पिछले शनिवार को भी गाज गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। सरगुजा में गाज गिरने से मौत की ज्यादातर घटनाएं पेड़ों के नीचे खड़े होने के कारण हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed