फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   chhattisgarh Police arrested three accused in misdeed of 16-year-old girl in balrampur

16 साल की लड़की से दुष्कर्म: आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले गए तीन युवक, फिर... विरोध करने पर किया गंदा काम

Mon, 12 Jun 2023 06:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Jun 2023 06:19 PM IST
सार

आरोप है कि तीनों युवक उसे कंचनटोली बांध ले गए। वहां रात करीब 8-9 बजे तीनों ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
chhattisgarh Police arrested three accused in misdeed of 16-year-old girl in balrampur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में 16 साल की लड़की से तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी एक शादी समारोह से लड़की को आइस्क्रीम खिलाने का झांसा देकर साथ ले गए थे। किसी तरह से लड़की घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को झारखंड बॉर्डर से लगे जंगल और एक आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुरानी पहचान के चलते एक युवक साथ लेकर गया
जानकारी के मुताबिक, 7 जून को दोपहर करीब 11 बजे एक गांव में हो रहे शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 16 साल की लड़की पहुंची थी। उसी में तीन युवक विनोद एक्का, संदीप तिर्की और चंद्रप्रकाश मिंज भी गए थे। संदीप की किशोरी से पहले से पहचान थी। आरोप है कि संदीप उसे आइस्क्रीम खिलाने के बहाने अपने दोनों साथियों विनोद और चंद्रप्रकाश के साथ स्कूटी से कदमटोली ले गया। वहां तीनों युवकों ने जमकर शराब पीने लगे। शाम होता देख किशोरी घर जाने की जिद करने लगी। 
विज्ञापन


विरोध करने पर लड़की को बुरी तरह से पीटा
आरोप है कि तीनों युवक उसे कंचनटोली बांध ले गए। वहां रात करीब 8-9 बजे तीनों ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने उससे दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसको बुरी तरह से पीटा। घटना के बाद किशोरी सदमें में आ गई। युवकों ने किसी को भी घटना की जानकारी देने पर उसे और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। फिर तीनों वहां से लड़की को छोड़कर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर आरोपी बाइक से भागे
किसी तरह से डरी-सहमी लड़की अपने घर पहुंची और दूसरे दिन परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। सामूहिक दुष्कर्म की सूचना बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया। एक टीम आरोपियों के घर ग्राम पाकरडीह पहुंची तो पुलिस को देखकर दो आरोपी विनोद एक्का और संदीप तिर्की बाइक से झारखंड की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। इस पर आरोपी छिप गए। 


दो जंगल में छिपे मिले, एक की लोकेशन ट्रेस कर पहुंची पुलिस
पुलिस टीम रात भर आरोपियों को तलाश करती रही। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे झारखंड सीमा से लगे ग्राम जैरागी के पास जंगल में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी ग्राम हंसपुर निवासी चंद्रप्रकाश मिंज भी घर से भाग चुका था। पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया तो अंबिकापुर मिली। इस पर टीम वहां पहुंची और  रविवार देर शाम उसे हिरासत में लिया गया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में लड़की से दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया। फिलहाल तीनों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed