फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Chhattisgarh ED Raid: Minister Mohan Markam targets Modi government on ED's action in Chhattisgarh

Chhattisgarh ED Raid: ईडी कार्रवाई पर मंत्री मरकाम बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं, हम कोर्ट जाएंगे

Tue, 25 Jul 2023 08:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jul 2023 08:45 PM IST
सार

Chhattisgarh ED Raid: छत्तीसगढ़ में राजनेताओं, आईएएस और प्रशासनिक अफसरों के साथ सप्लायरों पर लगातार ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई जारी है। अब आईएएस रानू साहू की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh ED Raid: Minister Mohan Markam targets Modi government on ED's action in Chhattisgarh
मोहन मरकाम, आदिम जाति कल्याण मंत्री - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में राजनेताओं, आईएएस और प्रशासनिक अफसरों के साथ सप्लायरों पर लगातार ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की कार्रवाई जारी है। अब आईएएस रानू साहू की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मोहन मरकाम ने कहा कि, मोदी सरकार के कार्यकाल में जहां विपक्ष की सरकार है, उन्हीं राज्यों में ईडी की कार्रवाई हो रही है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। हम न्यायालय जाएंगे और अपनी बात रखेंगे। 

विज्ञापन


आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम मंगलवार को अंबिकापुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभाग के कार्यप्रणाली को ज्यादा जनोपयोगी बनाने पर जोर दिया और अधिकारियों को योजनाओं के सुदृढ़ क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में मोहन मरकाम ने कहा कि, भाजपा की मोदी की सरकार के कार्यकाल में जहां-जहां विपक्ष की सरकारें हैं, उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। वहां के अफसरों को फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed