फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   cases of jaundice are increasing rapidly in Ambikapur city

अंबिकापुर में फैल रहा पीलिया: मोमिनपुरा में सबसे ज्यादा मरीज, 100 संदिग्धों की जांच; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mon, 23 Feb 2026 05:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 05:19 PM IST
सार

अंबिकापुर शहर में पीलिया के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। जो अब कई मोहल्लों में फैल गया है। मोमिनपुरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर 100 से अधिक संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
cases of jaundice are increasing rapidly in Ambikapur city
पीलिया के मामले बढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में पीलिया के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। यह बीमारी अब एक वार्ड तक सीमित न रहकर कई मोहल्लों में फैल गई है। दूषित पानी को संक्रमण का मुख्य कारण माना जा रहा है। मोमिनपुरा सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, जहां स्वास्थ्य विभाग ने विशेष शिविर लगाया। शिविर में 100 से अधिक संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए लिए गए। नवागढ़ और मोमिनपुरा के बाद घुटरापारा में भी छह नए मरीज मिले हैं। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन


नगर निगम की जल शाखा क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत कर रही है। हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में सफाई और क्लोरीनेशन की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। प्रतिदिन नए मरीज सामने आने से संक्रमण के और फैलने की आशंका है। शहरवासियों में इस स्थिति को लेकर चिंता का माहौल है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष का निरीक्षण और आरोप
नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम आयुक्त, पार्षदों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ शिविरों का जायजा लिया। अहमद ने व्यापक लापरवाही की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यदि यह केवल एक पाइप लाइन की खराबी होती तो संक्रमण सीमित रहता। उन्होंने जल शुद्धिकरण संयंत्र में निर्धारित मानकों के अनुसार रसायन उपयोग न होने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने दूषित जल आपूर्ति की शिकायत पर विशेष टीम गठित की है। प्रभावित क्षेत्रों से पानी के नमूने लेकर रायपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से उबला हुआ पानी पीने की अपील की है। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और पीलिया के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed