फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur Mayor Dr Ajay Tirkey made serious allegations against former MLA Brihaspati Singh in Ramanujganj

रामानुजगंज: अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें

Sun, 09 Nov 2025 07:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Nov 2025 07:22 PM IST
सार

रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा कांग्रेस के सह प्रभारी पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पैसे मांगे जाने के लगाए गए आरोपों के बाद आज कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की ने प्रेस वार्ता कर बृहस्पति सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Ambikapur Mayor Dr Ajay Tirkey made serious allegations against former MLA Brihaspati Singh in Ramanujganj
पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह पर गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामानुजगंज के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा कांग्रेस के सह प्रभारी पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पैसे मांगे जाने के लगाए गए आरोपों के बाद आज कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की ने प्रेस वार्ता कर बृहस्पति सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


डॉ. तिर्की ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए बृहस्पति सिंह ने भाजपा से करोड़ों रुपए लिए थे और भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार में भी शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रदेश सह प्रभारी जरिता मैडम को नियुक्त किया गया, जो संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस को एकजुट करने का कार्य कर रही हैं। उनके खिलाफ इस प्रकार की बातें करना घोर निंदनीय है।
विज्ञापन


डॉ. तिर्की ने कहा कि बृहस्पति सिंह को सुर्खियों में बने रहने की आदत है, इसी कारण वे अक्सर उलूल-जलूल बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान से यह स्पष्ट है कि महिला सम्मान के प्रति उनका नजरिया क्या है। इससे पहले भी उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। महापौर तिर्की ने आरोप लगाया कि जब बृहस्पति सिंह विधायक थे, तब उन्होंने संगठन के साथ कभी तालमेल नहीं बनाया और हमेशा अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए काम किया। उन्होंने उन पर बंगाली बसाहट की जमीन को अवैध रूप से हड़पने का भी आरोप लगाया। डॉ. तिर्की ने बताया कि वे चार बार से कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग कर रहे थे, और पांचवीं बार उन्हें टिकट मिला। लेकिन उस दौरान बृहस्पति सिंह ने उन्हें हराने के लिए कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed