परलकोट मुक्ति आंदोलन के नायक की शहादत दिवस: सीएम साय ने कहा- शहीद गेंदलाल ने ब्रिटिश हुकूमत की हिलाई थी नींव
Amar Shaheed Gend Singh Martyrdom Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंद सिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विस्तार
Amar Shaheed Gend Singh Martyrdom Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंद सिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंद सिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाकर रख दी थी।
सीएम ने आगे कहा कि गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि हम सभी शहीद गेंद सिंह का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज के उत्थान में अपना योगदान दें।
आज निवास में परलकोट मुक्ति आंदोलन के नायक, आदिवासियों के अधिकारों हेतु संघर्ष करने वाले शहीद गेंदसिंह जी के बलिदान दिवस पर उनके तैलचित्र पर पुष्पार्चन और पूजन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं सादर नमन किया।
विज्ञापन विज्ञापन
वीर गेंदसिंह जी के समर्पण और वीरता की गाथा को प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे। pic.twitter.com/pL0ia43ODY — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 20, 2025
बस्तर के आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले मुक्ति आंदोलन के नायक शहीद गेंदसिंह का मातृभूमि की मुक्ति के लिए दिया गया अविस्मरणीय बलिदान हम सभी को देशसेवा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा देते रहेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय हलबा हलबी आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ केंद्रीय महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र महला, आईआर देहारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।