Ahmedabad Plane Crash: सीएम विष्णुदेव साय ने गुजरात विमान हादसे पर जताया शोक; किया नमन, जानें किसने क्या कहा
CG CM Vishnudeo Sai on Ahmedabad Plane Crash: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 12, 2025
इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, परिजनों के दुख में सहभागी हूँ।
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है। वहीं बीजेपी ने रायपुर में गुरुवार को होने वाले प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
जानें किसने क्या कहा-
प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मन विचलित है, इस हादसे से स्तब्ध हूं। परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना है रक्षा करें।
गुजरात के अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
— Arun Sao (@ArunSao3) June 12, 2025
मन विचलित है, इस हादसे से स्तब्ध हूं।
परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना है रक्षा करें।🙏
अहमदाबाद में एयर इंडिया के हवाई जहाज के क्रैश होने की खबर भयावह भी है और बेहद दुखद भी.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 12, 2025
हम सब ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना करते हैं.
ईश्वर रक्षा करना..
अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस हृदयविदारक घटना में हताहत हुए लोगों के परिजनों को ईश्वर यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 12, 2025
मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।#planecrash
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे की खबर से मन अति व्यथित है, यह अत्यंत ही हृदयविदारक घटना है।
— Kiran Singh Deo (@KiranDeoBJP) June 12, 2025
भगवान से घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।शोकसंतप्त परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं है।
ईश्वर दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवारजनों को संबल…