{"_id":"62a5110fa04f075d974e4596","slug":"after-killing-the-young-man-the-dead-body-was-thrown-in-the-field-in-chhattishgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या कर फेंकने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या कर फेंकने की आशंका
Sun, 12 Jun 2022 03:32 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 12 Jun 2022 03:32 AM IST
सार
शव को देखने से लग रहा कि उसके चेहरे को खराब करने की कोशिश की गई हो ताकि उसकी पहचान न हो पाए। सिर में चोट और गले में गमछा लिपटा हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। इस बात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इस खबर की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं मृत शख्स की पहचान सुनील बघेल (27) के रूप में हुई है जो बचेली निवासी था।
विज्ञापन
वहीं पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया है। पुलिस ने बताया कि बचेली थाना क्षेत्र के पिंटूपारा के खेत में युवक का शव पड़ा हुआ था। जब सुबह लोग वहां होकर गुजरे तो शव को देखा। जिसकी जानकारी बचेली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच में युवक की शिनाख्त बचेली निवासी के रूप में हुई है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मृत शख्स के चेहरे में खून का निशान था। शव को देखने से लग रहा कि उसके चेहरे को खराब करने की कोशिश की गई हो ताकि उसकी पहचान न हो पाए। सिर में चोट और गले में गमछा लिपटा हुआ था।
साथ ही एक पैर में जूता नहीं था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि, युवक की हत्या हुई है। वहीं वारदात कहीं और की गई है। शव को पिंटूपारा के खेत में लाकर फेंका गया है। फिलहाल आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।