फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   After killing his wife, the husband committed suicide by jumping in front of a train in Raipur

रायपुर में दंपति के बीच विवाद का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Tue, 09 Dec 2025 04:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 09 Dec 2025 04:19 PM IST
सार

रायपुर के खम्हारडीह इलाके में मंगलवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया। चंडी नगर में रहने वाले राजन गुप्ता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की जान ले ली और कुछ ही घंटों बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
After killing his wife, the husband committed suicide by jumping in front of a train in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के खम्हारडीह इलाके में मंगलवार सुबह एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया। चंडी नगर में रहने वाले राजन गुप्ता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी रेखा गुप्ता की जान ले ली और कुछ ही घंटों बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस को शक है कि घरेलू तनाव और लगातार बढ़ रही कलह इस दोहरी त्रासदी की मुख्य वजह रही।
विज्ञापन


मिली जानकरी के अनुसार, सुबह पति-पत्नी के बीच कहासुनी बढ़ी और बात अचानक हिंसा तक पहुंच गई। गुस्से में राजन ने पत्नी की हत्या कर दी और वहां से निकल गया। कुछ समय बाद रेलवे ट्रैक से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कटकर मारा गया है। पहचान होने पर पता चला कि वह राजन गुप्ता ही था।
विज्ञापन


मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें राजन ने घटना की जिम्मेदारी खुद पर लेते हुए मानसिक तनाव और टूटते रिश्तों का जिक्र किया है। पुलिस ने नोट को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है और इसकी सामग्री की गहराई से जांच की जा रही है। चंडी नगर के निवासी बताते हैं कि दंपति के बीच पहले भी झगड़े होते थे, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि बात इस कदर भयावह मोड़ ले लेगी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खम्हारडीह थाना पुलिस घर से मिले सबूतों की फॉरेंसिक जांच करा रही है। परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिश्ते में ऐसी टूटन की स्थिति कब और कैसे बनी। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या, दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed