फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   african football player dead body found near baradwar railway station chhattisgarh

छत्तीसगढ़: बाराद्वार रेलवे स्टेशन के करीब अफ्रीकी फुटबॉल खिलाड़ी अबुबकर का शव मिला

Mon, 12 Aug 2019 10:23 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 12 Aug 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
african football player dead body found near baradwar railway station chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पुलिस ने रेल पटरी के करीब अफ्रीका के आइवरी कोस्ट देश के निवासी फुटबॉल खिलाड़ी का शव बरामद किया है।
विज्ञापन


जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाराद्वार रेलवे स्टेशन के करीब पुलिस ने इस महीने की नौ तारीख को आइवरी कोस्ट निवासी फुटबॉल खिलाड़ी डायमंड अबुबकर का शव बरामद किया है। बाराद्वार रेलवे स्टेशन मुंबई हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित एक स्टेशन है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को इस महीने की नौ तारीख को रेल पटरी के करीब एक व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। 

सूचना के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था। पुलिस दल ने जब शव की तलाशी ली तब वहां से एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें वीसा की फोटो थी। वीसा के आधार पर शव की शिनाख्त की गई। उन्होंने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक अबुबकर को इस वर्ष जुलाई महीने में भारत में फुटबॉल खेलने आने के लिए वीसा जारी किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस को अनुमान है कि अबुबकर इस महीने की आठ तारीख को मुंबई आया था और वह रेल से कलकत्ता के लिए रवाना हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि वह किस रेलगाड़ी में सफर कर रहा था। पुलिस रेल विभाग से संपर्क में है कि क्या मुंबई से हावड़ा पहुंचने वाली रेलगाड़ी से कोई लावारिस बैग मिला है। अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed