फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Advanced technology, low cost and high profit, farmers are earning 4 times profit from peanut crop in cg

CG News: उन्नत तकनीक, कम लागत और ज्यादा लाभ, वनांचल के किसान मूंगफली की फसल से कमा रहे 4 गुना से अधिक मुनाफा

Sun, 20 Apr 2025 08:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 20 Apr 2025 08:29 PM IST
सार

नारद पटेल ने एक हेक्टेयर भूमि में मूंगफली की खेती कर 12 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया, जिससे उन्हें 72 हजार रुपये की कुल आय हुई। इस फसल पर मात्र 14 हजार रुपये की लागत आई, जिससे उन्हें 57 हजार 953 रुपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई।

विज्ञापन
Advanced technology, low cost and high profit, farmers are earning 4 times profit from peanut crop in cg
वनांचल के किसान मूंगफली की फसल से कमा रहे 4 गुना से अधिक मुनाफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परंपरागत खेती से इतर नगदी फसलों की ओर रुझान बढ़ने से ग्रामीण अंचलों में खेती एक लाभकारी व्यवसाय बनती जा रही है। फसल विविधीकरण अपनाकर किसान न केवल लागत में कमी ला रहे हैं, बल्कि आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि कर रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम घोटिया के किसान नारद पटेल ने, जिन्होंने रबी मौसम में मूंगफली की खेती कर लागत से 4 गुना से अधिक मुनाफा हासिल किया है।
विज्ञापन


नारद पटेल ने एक हेक्टेयर भूमि में मूंगफली की खेती कर 12 क्विंटल उत्पादन प्राप्त किया, जिससे उन्हें 72 हजार रुपये की कुल आय हुई। इस फसल पर मात्र 14 हजार रुपये की लागत आई, जिससे उन्हें 57 हजार 953 रुपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई। मूंगफली की खेती में कम पानी, कम खाद और कम दवाई की आवश्यकता होती है, जिससे उत्पादन लागत काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन


नारद पटेल के पास कुल 2 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें से एक हेक्टेयर में वे उद्यानिकी फसलें और शेष एक हेक्टेयर में मूंगफली की खेती करते हैं। उन्होंने विगत 12 वर्षों से सब्जी, मक्का और मूंग की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें फसल विविधिकरण का अच्छा खासा अनुभव है। कृषि विभाग द्वारा उन्हें टीआरएफए तिलहन योजनांतर्गत बीज प्रदान किया गया एवं खेत में निंदाई, गुड़ाई तथा फसल प्रबंधन में तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया, जिससे उत्पादन बेहतर हुआ। उनकी इस सफलता से आसपास के किसान भी प्रभावित हुए हैं और अब वे भी फसल विविधीकरण तथा नगदी फसलों की उन्नत खेती की दिशा में प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed