{"_id":"66fe61318eff16181800506f","slug":"administrative-transfer-of-four-police-officers-in-kondagaon-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोण्डागांव में चार पुलिस अधिकारियों का प्रशासनिक तबादला, पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोण्डागांव में चार पुलिस अधिकारियों का प्रशासनिक तबादला, पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती
Thu, 03 Oct 2024 02:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:47 PM IST
सार
कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में चार अधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला किया गया है। यह तबादले आगामी आदेश तक अस्थायी तौर पर लागू रहेंगे।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में चार अधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला किया गया है। यह तबादले आगामी आदेश तक अस्थायी तौर पर लागू रहेंगे। आदेश के अनुसार, निरीक्षक संजय सिन्दे को प्रभारी डीएसबी शाखा से थाना फरसगांव का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उप निरीक्षक नरेश साहू को प्रभारी थाना फरसगांव से प्रभारी थाना बयानार के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप निरीक्षक विनोद नेताम, जो प्रभारी थाना बयानार थे, उन्हें प्रभारी थाना बडेडोंगर का कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार, उप निरीक्षक संजय वट्टी को सायबर सेल से रक्षित केन्द्र में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश की सूचना सभी संबंधित अधिकारियों को दी गई है और आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं। यह तबादला प्रशासनिक संतुलन और पुलिस विभाग की कार्यकुशलता में सुधार के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन