{"_id":"65506a68f8c2a57fd20cb4ed","slug":"administration-took-action-during-registration-of-pradhan-mantri-matru-vandana-yojana-in-korba-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पंजीयन के दौरान हुई कार्रवाई, बड़ी संख्या में जब्त किए गए फॉर्म; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: पंजीयन के दौरान हुई कार्रवाई, बड़ी संख्या में जब्त किए गए फॉर्म; मचा हड़कंप
Sun, 12 Nov 2023 11:32 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 12 Nov 2023 11:32 AM IST
सार
कोरबा में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पंजीयन के दौरान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित काफी फॉर्म जब्त किए हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पंजीयन के दौरान कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने हर विवाहित महिला को प्रतिवर्ष 12,000 रुपये का प्रत्यक्ष लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की घोषणा की है। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के बीच इसका व्यापक असर हो रहा है। दर्री के नागोईखार इलाके में योजना का पंजीयन किए जाने की खबर मिलने पर इसकी शिकायत कर दी गई। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित काफी फॉर्म जब्त किए हैं। इस मामले में किस तरह की कार्रवाई की गई है, इसे लेकर आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मतदान के ठीक पहले अब राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थक एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने में लगे हुए हैं। इसके अंतर्गत हर तरफ अवसर की तलाश की जा रही है। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया, जिसमें कई बिंदु शामिल किए गए इसी में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भी एक आयाम शामिल किया गया। इसके अंतर्गत हर परिवार की विवाहित महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रुपये के हिसाब से वर्ष में 12,000 रुपये का प्रत्यक्ष लाभ दिया जाना तय किया गया है।
विज्ञापन
महिलाओं के बीच इसे प्रचारित करने और फॉर्म भरे जाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता कोशिश में लगे हैं। कांग्रेस द्वारा इस पर आपत्ति जताने के साथ शिकायत की गई जिस पर प्रशासन हरकत में आया। जानकारी के अनुसार दर्री इलाके में तहसीलदार ने वार्ड नंबर 32 में पहुंचकर काफी संख्या में फार्म जप्त कर लिए। इससे पहले कोरबा जिले की विभिन्न क्षेत्रों में जांच करवाई के दौरान नगदी रकम सोने चांदी के समान से लेकर साड़ी और कंबल जप्त किए गए हैं।
विज्ञापन