फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Administration tightened its gear before Holi and election festival: Officers came out on streets late night

होली और चुनाव पर्व से पहले प्रशासन ने कसी कमर: देर रात सड़कों पर निकले अधिकारी, गुंडा-बदमाशों की लगाई परेड

Wed, 20 Mar 2024 07:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 20 Mar 2024 07:02 PM IST
सार

होली पर्व के साथ ही चुनाव पर्व के ध्यान में रखते हुए लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का लिया जायजा लिया जा रहा है। देर रात कलेक्टर,एसपी और  निगम आयुक्त सड़कों पर निकले साथ ही एसएसटी टीम से जानकारी ली।

विज्ञापन
Administration tightened its gear before Holi and election festival: Officers came out on streets late night
देर रात चेकिंग के लिए निकले कलेक्टर,एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर्व के साथ ही चुनाव पर्व के ध्यान में रखते हुए लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का लिया जायजा लिया जा रहा है। देर रात कलेक्टर,एसपी और  निगम आयुक्त सड़कों पर निकले साथ ही एसएसटी टीम से जानकारी ली। साथ ही अलग-अलग थानों के गुंडा बदमाशों की परेड ली गई है। लगभग 285 से अधिक चाकुबाजों और अपराधिक तत्वों को थाना में हाजिर कर परेड ली गई।

विज्ञापन


आगामी लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार चाकुबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत् 285 से अधिक चाकुबाजों और अपराधिक तत्वों को थाना में हाजिर किया गया। 26 चाकुबाज और 180 अपराधिक तत्वों सहित कुल 206 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई साथ ही उनको समझाइश भी दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान 26 चाकूबाजों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और 180 अपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


देर रात कलेक्टर,एसपी और  निगम आयुक्त सड़कों पर निकले
दरअसल, मंगलवार देर रात रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा देर रात राजधानी की सड़कों पर निकलकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बेमौसम हुई बारिश से निर्मित शहर के स्थिति का हाल देखा। वे सरस्वती नगर थाना, कोटा, शकर नगर थाने में तैनात स्थेथिक टीम से बातचीत की, साथ ही उनसे जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने होली पर्व के साथ ही चुनाव पर्व को ध्यान में रखते हुए लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के परिपालन के और त्यौहार के लिए पुलिस अमले को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात नालंदा पहुंचे कलेक्टर,एसपी बोले- खूब पढ़ो- खूब आगे बढ़ो
कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, एसएसपी संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, नालंदा तक्षशिला पहुंचकर व्यवस्था की जांच की। अध्ययन कर रहें युवाओं से चर्चा भी किया। युवाओं से चर्चा के दौरान युवाओं से पूछने पर बताया कि कुछ युवा राज्य प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बच्चे यूपीएससी की तैयारी में हैं। इस दौरान युवाओं असुविधाओं को लेकर शिकायत भी की है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सलफ होने का ट्रिक भी बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed