फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Administration cracks down on health abuse, seals clinics of quack doctors in Gaurela-Pendra-Marwahi

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त, झोला छाप डॉक्टरों के क्लिनिक सील

Sat, 25 Oct 2025 07:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमन कोशले Updated Sat, 25 Oct 2025 07:02 PM IST
सार

झोला छाप डॉक्टरों की ओर से अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायतों के बाद शनिवार को जिला प्रशासन ने एक साथ कई जगह छापेमारी कर अवैध क्लिनिकों को सील कर दिया।
 

विज्ञापन
Administration cracks down on health abuse, seals clinics of quack doctors in Gaurela-Pendra-Marwahi
स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त, झोला छाप डॉक्टरों के क्लिनिक सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में झोला छाप डॉक्टरों की ओर से अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शनिवार को जिला प्रशासन ने एक साथ कई जगह छापेमारी कर अवैध क्लिनिकों को सील कर दिया।
विज्ञापन


कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर अनुविभागीय दंडाधिकारी, तहसीलदार पेंड्रारोड, खंड चिकित्सा अधिकारी गौरेला और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने गौरेला स्थित माँ अम्बे क्लिनिक, लालपुर और अंधियारखोह में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों की जांच की।
विज्ञापन


जांच में यह पाया गया कि इन क्लिनिकों के पास कोई चिकित्सकीय योग्यता, अनुमति या पंजीयन प्रमाणपत्र नहीं था। झोला छाप संचालक मरीजों को इंजेक्शन और दवाइयाँ दे रहे थे, जिससे लोगों की जान को गंभीर खतरा था। प्रशासन ने मौके से दवाइयाँ, इंजेक्शन, मरीजों की पर्चियाँ और उपकरण जब्त किए और तुरंत सभी क्लिनिकों को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे झोला छाप डॉक्टरों और अवैध क्लिनिकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बिना योग्यता या अनुमति के इलाज करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि इलाज के लिए केवल प्रमाणित चिकित्सकों और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का ही सहारा लें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध डॉक्टर या अवैध क्लिनिक की जानकारी स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन को तुरंत दें ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में अवैध क्लिनिक संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कई जगह संचालक अपने बोर्ड और उपकरण हटाते देखे गए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा, जिससे लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed