{"_id":"642c0188140748f888098f65","slug":"actor-shreyas-talpade-reached-gpm-by-participating-in-car-rally-to-promote-chhattisgarh-tourism-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: पर्यटन को बढ़ावा देने एक्टर श्रेयस तलपड़े हुए कार रैली में शामिल, कहा- एडवेंचर टूरिज्म की बहुत संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: पर्यटन को बढ़ावा देने एक्टर श्रेयस तलपड़े हुए कार रैली में शामिल, कहा- एडवेंचर टूरिज्म की बहुत संभावनाएं
Tue, 04 Apr 2023 04:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Apr 2023 04:23 PM IST
सार
रैली में शामिल प्रतिभागियों ने रात्रि विश्राम कबीर चबूतरा में किया। दूसरे दिन सभी ने राजमेरगढ़ हिल टॉप पर नेचर वॉक और ट्रैकिंग की। रैली में 24 कार और 72 लोग शामिल हुए। नेशनल अवार्ड से सम्मानित “भूलन दी मेज़” फेम डायरेक्टर मनोज वर्मा भी प्रतिभागी के तौर पर शामिल थे।
विज्ञापन
कार रैली में शामिल प्रतिभागी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'चलो चलें प्रकृति की ओर' ड्राइव फॉर टूरिज्म के तहत कार रैली निकाली गई। इस रैली में बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े भी शामिल हुए। कार रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों ने जीपीएम जिले के पर्यटन स्थलों की सराहना की। श्रेयस ने जिले के वातावरण को सुखद बताया और मौका मिलने पर फिर छत्तीसगढ़ आने की बात कही। उन्होंने राज्य सरकार की फिल्म नीति को भी सराहा। साथ ही श्रेयस ने कहा कि हमारे देश में एडवेंचर और रिलिजन टूरिज्म की बहुत संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
रायपुर के ग्रैंड इम्पेरिया होटल वीआईपी रोड से ईको हिल रिसोर्ट कबीर चबूतरा तक रैली आयोजित की गई थी। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने रात्रि विश्राम कबीर चबूतरा में किया। दूसरे दिन सभी ने राजमेरगढ़ हिल टॉप पर नेचर वॉक और ट्रैकिंग की। रैली में 24 कार और 72 लोग शामिल हुए। रैली में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक अनिल कुमार साहू व उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू भी उपस्थित रहे। नेशनल अवार्ड से सम्मानित “भूलन दी मेज़” फेम डायरेक्टर मनोज वर्मा भी प्रतिभागी के तौर पर शामिल थे।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कहा कि पर्यटन के अनुरूप यह जिला काफी सुरक्षित है। एसडीएम पेंड्रारोड पुष्पेन्द्र शर्मा ने जिले में पर्यटन विकास से स्थानीय लोगों, स्व सहायता समूहों को रोजगार के अवसर मिलने की जानकारी दी। डिप्टी कलेक्टर हितेश्वरी बाघे और एसडीओ फॉरेस्ट नवीन निराला ने भी जिले में पर्यटन की संभावनाओ पर जानकारी दी। प्रतिभागियों के स्वागत के लिए कर्मा नृत्य शानदार की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन